अद्धयात्मफीचर्ड

21 अक्टूबर का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — कार्यों में एकाग्रता का अभाव रहेगा। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। खर्च में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है इसलिये आर्थिक स्थिति का ध्यान रखते हुए ही कोई निवेश करें। झूँठे वायदों से बचें नहीं तो आपकी विश्वसनीयता खतरे में पद सकती है। यात्राओं से लाभ होने के योग बन रहे हैं।

वृषभ — जीवनसाथी के साथ यदि कोई अनबन है तो उसे आज सुलझा लेंगे। साझेदारों के साथ हितों के बंटवारे को लेकर सहमति बन सकती है। कुछ भी कहने से पहले कई बार सोच लें क्योंकि आज आपकी जबान का महत्व रहने वाला है। नये लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।

मिथुन — आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। समय में सारे कार्य पूरे कर लेंगे। आज शाम के समय कोई आपसे उधार मांग सकता है। कार्यक्षेत्र में आंशिक बाधाओं के बाद सफलता मिलनी तय है। जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है।

कर्क — कारोबार संबंधी महत्वपूर्ण फैसलें आज शाम के बाद ही लें तो बेहतर होगा। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। कार्य का दबाव आप पर साफ़ दिखाई देगा। शाम को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। माइग्रेन के रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

सिंह — किसी पारिवारिक समस्या के कारण मन बेचैन रहेगा। कारोबार के विस्तार के मौके मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें और कोई भी अनैतिक कर्म करने से बचें। शरीर में थकान और सुस्ती रहेगी। मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है।

कन्या — अविवाहितों का आज विवाह तय हो सकता है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। मनोरंजन के साथ ही प्रोफेशन में पर्याप्त ध्यान देंगे। आज किये हुए सौदे भविष्य में काफी लाभकारी सिद्ध होंगे। ईमानदार और विश्वस्त लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा।

तुला — आज कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करेंगे जिसका परिणाम भी आपको अवश्य प्राप्त होगा। आपकी लापरवाही जरूर नुकसानदेह साबित होगी। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लाभ होगा। लोगों के लिए आप आदर्शवादी व्यक्ति समझे जायेंगे। अनिद्रा के रोगियों को आज राहत मिल सकती है।

वृश्चिक — बड़ा आर्थिक निवेश आज नुकसान का सौदा बन सकता है। आपके सहकर्मी आपके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। किसी के बहकावे में न आयें और अपने विवेक से कोई निर्णय लें। यदि आवश्कता न हो तो फालतू लोगों से रिलेशन न रखें।

धनु — आज आपका मन कुछ नया सीखने का हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कोई मूवी का प्लान कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद जन्म ले सकते हैं। कारोबारियों को आर्थिक तंगी की समस्या झेलनी पड़ सकती है। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।

मकर — अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विरोधियों का मुँह बंद कर देंगे। जीवनसाथी के साथ वैचारिक तालमेल बढेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। यात्रा लाभप्रद और सुकून भरी रहेगी। शाम के समय शॉपिंग में समय बिता सकते हैं और मँहगे साजोसामान की खरीदारी करेंगे।

कुम्भ — आज अतिरिक्त दिमाग लगाने के बजाय पुराने कार्यों में ध्यान दें। मैनेजमेंट से संबंधित लोगों को अपनी स्किल पर विशेष ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को अध्ययन में कुछ असुविधा महसूस होगी। बच्चों की कुछ आदतों के कारण परेशान होंगे।

मीन — आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। लेकिन फिर भी तनाव में बढ़ोत्तरी होगी। धैर्य और संयमपूर्वक समय बिताना श्रेयस्कर होगा। शाम के समय मानसिक दृढ़ता का परिचय देंगे। हृदय रोगी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साहित्य और सृजन कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा।

Related Articles

Back to top button