अजब-गजबफीचर्ड

आज का राशिफल : 9 मई 2018

मेष : आज का दिन जातक सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। शादीशुदा लोग इस समय का जम कर आनंद उठाएंगे। उनके जीवन में शांति खुशी व सौहार्द बना रहेगा। सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। पुराने रोगों की तकलीफ बढ़ सकती है।
वृष : नौकरी में प्रमोशन का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से आनंदित होंगे। गृहस्थजीवन में
आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा।
मिथुन : आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने-फिरने में समय व्यतीत करेंगे। सांसारिक मामलों के विषय में आपका व्यवहार उदासीन रह सकता है। आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी। आप अपनी फिटनेस को लेकर ज्यादा रुचि दिखाएंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी, क्योंकि आपको मेहनत का फल कुछ कम ही मिलेगा।
कर्क : नौकरी पेशा और बिजनेस से जुड़ी महिलाओं की तरक्की होगी और उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जातक को आय के कई साधन मिलेंगे और धनार्जन होगा। वे जातक जो व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें इस महीने बड़ा लाभ होगा। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
सिंह : आज आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को अच्छी तरह काम में लगा सकेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियां या चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा। घरेलू जीवन के लिए यह समय थोड़ा नीरस रहने की संभावना है। किसी भी विवाद में पड़ने से बचना आपके लिए बेहतर होगा।
कन्या : माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, घबराएं नहीं, सब सही हो जाएगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन की आशंका है। यह समय आपको नौकरी में बदलाव करने के लिए बाध्य कर सकता है। बे-फ़िजूल के ख़र्चों से बचने में ही आपकी भलाई है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को बड़े निवेश से बचना चाहिए।
तुला : आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के मामले में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा क्योंकि चोट लगने की संभावनाएं नज़र आ रही हैं।
नौकरी के मामले में आपको थोड़ा सतर्क रहना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों व सहयोगियों से उलझना परेशानी का सबब बन सकता है। बैंकिंग, फाइनेंस, कच्ची धातु, निजी और सरकारी ठेके आदि से जुड़ा कार्य करने वाले जातकों को अच्छा धन लाभ होने के आसार हैं। आर्थिक मामलों के लिए यह समय औसत।
वृश्चिक : न बोलने में नौ गुण- इस कहावत की यथार्थता को समझकर आप यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो कठिनाई से बचेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह अवधि ज्यादा अनुकूल नज़र नहीं आ रही है। आपके वैवाहिक संबंधों में मधुरता कुछ कम हो सकती है। अपने आप को फिट रखने के लिए आप जिम या एरोबिक्स का सहारा ले सकते हैं।
धनु : शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। परिवारजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगे। जो लोग लंबी बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का फल प्रमोशन व तरक़्क़ी के रूप में मिल सकता है। भाई-बहनों व मित्रों का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में लाभ दिलवा सकता है।
मकर : थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज आपके मन की एकाग्रता में कमी रहेगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सावधानी रखें। पत्नी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। प्रेमियों को भी सावधान रहना होगा। पेट व त्वचा के रोग आपकी तक़लीफें बढ़ा सकते हैं। साफ़-सफ़ाई का ख़ास ख़याल रखें और चिंता मुक्त जीवन जीने की कोशिश करें।
कुम्भ : बेरोजगारी दूर होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय कड़ा परिश्रम करने का है। जोख़िम भरे कार्यों में धन निवेश करने व किसी को पैसे उधार देने से बचें। दीर्घकालीन निवेश के लिए उत्तम समय चल रहा है।
मीन : राजकीय कोप भोगना पड़ सकता है। विवाद व जल्दबाजी से बचें। फालतू खर्च अधिक होगा। आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप में प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बन रहे हैं। पुराने मकान, दुकान या जमीन से पैसा मिल सकता है। पढ़ाई या किसी सेमिनार के लिए विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button