ज्ञान भंडार

25 अक्तूबर को है धनतेरस, इस दिन नहीं खरीदनी चाहिए ये चीजें, होता है बहुत अशुभ

दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार आता है। 25 अक्तूबर को धनतेरस का त्योहार है। धनतेरस पर शुभ खरीदारी और शुभ काम की शुरुआत करना बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस पर लक्ष्मी और कुबेर की पूजा कर जीवन में सुख- समृद्धि की कामना की जाती है। धनतेरस पर नई चीजें खरीदने की प्रथा है। इस दिन कई चीजों को बाजार से खरीदकर दिवाली के दिन उसकी पूजा होती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे धनतेरस के दिन खरीदना अशुभ माना जाता है। आइए जानते है धनतेरस के दिन किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए।

लोहे की चीजें
धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन लोहे से बनी चीजें घर पर लाने पर राहु ग्रह की अशुभ छाया पड़ जाती है। राहु की नजर पड़ते ही परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

कांच के सामान
कांज के सामान का संबंध भी राहु ग्रह से होता है इसलिए धनतेरस के दिन कांच की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

लोहे के अलावा एल्युमिनियम के सामान भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए। इसका संबंध भी राहु से होता है।

धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े या आभूषणों नहीं खरीदने चाहिए। काला रंग दुर्भाग्य का रंग माना जाता है।

धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड इत्यादि लाने के लिए मना किया जाता है। धनतेरस पर दीये जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत पड़ती है इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रख लें।

Related Articles

Back to top button