उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

यूपी सब जूनियर बालिका हॉकी टीम के शिविर में हिस्सा लेंगे 25 संभावित

लखनऊ। आगामी सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका हॉकी चैंपियनशिप की तैयारी के लिए यूपी सब जूनियर बालिका हॉकी टीम के चयन के लिए संभावितों का शिविर सैफई के मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में 23 मार्च लगेगा। इस शिविर में चयनित खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही यूपी की टीम चुनी जाएगी।
यूपी हॉकी के महासचिव डा.आरपी सिंह के अनुसार शिविर के संभावितों में 25 खिलाड़ी चुने गए है जबकि स्टैंडबाई में पांच खिलाड़ियों को जगह मिली है। उन्होंने बताया कि नौवीं हॉकी इंडिया सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 6 अप्रैल से हिसार (हरियाणा) में होगी। इन संभावितों में 10 खिलाड़ी गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और सात खिलाड़ी लखनऊ हास्टल के शामिल है।
 चयनित संभावित इस प्रकार हैंः-
प्रतिमा सरोज, अमिशा यादव, हिमांशी गुप्ता, हिमानी मौर्या, नम्रता राय, शैल कुमारी गुप्ता, आकांक्षा, कामिनी त्यागी, शशि कला, श्रेया श्रीवास्तव (गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज), करीना, शीबू, जूली भारद्वाज, शीला थापा, पूजा भारती, रूचिका उपाध्याय, पीतांबरी, (लखनऊ हास्टल), सृष्टि नायक (कानपुर मंडल), पूजा यादव, एकांक्षी बघेल, स्वर्णिका रावत, मोनिका टिर्की, लेखा यादव (साई वाराणसी), हिना बानो (साई लखनऊ), काजल प्रजापति (मेरठ मंडल)।
स्टैंड बाईः अलीशा (इलाहाबाद मंडल), साक्षी शुक्ला (साई लखनऊ), पुष्पांजलि सोनकर, गिन्नी अब्बी (गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज), जूली (कानपुर मंडल)।

Related Articles

Back to top button