अद्धयात्म

26 जुलाई 2018 राशिफल: गुरु की विशेष कृपा से आज इन 3 राशियो को मिलेगा कारोबार में बड़ा लाभ, जाने का अपना…

मेष
आज शांति से दिन बिताएं और आने वाले समय की प्लानिंग करें। कई मामलों में आपको मंथन करना पड़ सकता है। कोई भी कदम सोच-समझ कर ही बढ़ाएं।आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। व्यापार और व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय की वृद्धि होगी|घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन आज करेंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा।

वृषभ
आज अपनी जिम्मेदारियों से ज्यादा काम खुद पर न डालें। आपके लिए खुद पर नियंत्रण और अनुशासन रखना जरूरी है। आज के दिन आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन
आज नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोग टारगेट बना कर काम करें। आप जल्दी सफल हो सकते हैं। आपके जीवन के कुछ क्षेत्रों में बदलाव हो सकता है।आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा की अवस्था से उबर पाएंगे। आकस्मिक प्रवास का सुयोग आज अच्छा है। व्यापार में विकास होने से नई योजनाएं भी अमल में आएंगी।

कर्क
आज लगभग आपके कामों में काफी दिनों से आ रही बहुत सी रुकावटें खत्म हो सकती हैं। काम समय पर कर लें। नौकरी और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा हो सकता है|किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध से बंध सकते हैं और उस सम्बन्ध में आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है।

सिह
आज यदि आप धैर्य से काम करेंगे तो सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। काम के विस्तार की योजनाएं बन सकती है।व्यापार के विस्तार हेतु धन का आयोजन करने के लिए बहुत अनुकूल दिन है। व्यावसायिकों को अपनी अध्यक्षता के नीचे रहे लोगों से व्यावसायिक लाभ होगा। धन प्राप्ति का प्रबल योग है।

कन्या
आज का दिन वस्त्राभूषणों की खरीदी आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आपकी अभिरुची विशेष रहेगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा। व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा। । आय में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगा।

तुला
आज आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आज आप जहां तक हो सके, शांत रहें, समझौते का मन बनाकर चलें। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। स्थावर संपत्ति सम्बंधित दस्तावेज करने हेतु सावधानी बरतिएगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिता रहेगी।

वृश्चिक
आज जाने-अनजाने में आपसे ऐसा कोई काम हो सकता है जिससे आपकी इज्जत के दो सितारे बढ़ जाएंगे। कम मेहनत में भी फायदा हो सकता हैआज का दिन व्यवसायियों के लिए अनुकूल है। गृहस्थ जीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा और साथ ही स्थावर संपत्ति से जुड़े हुए कार्यों का भी रास्ता निकलेगा। भाई-बहनों के साथ सम्बंधों में प्रेम बना रहेगा।

धनु
आज का दिन कामकाज के लिहाज से दिन आपके लिए मीठी परेशानियों वाला हो सकता है। गुस्से और विद्रोही भावों को नियंत्रण में रखें। गलती की तो परेशान हो सकते हैं।वाणी और वर्तन पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगों को आप टाल सकेंगे। मध्याह्न के बाद चिंताओं के निवारण करने के उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा।

मकर
आज के दिन आपके लिए व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलने के योग बन रहे हैं। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होने की संभावना है। पूंजी-निवेश हेतु शेयर बाजार आपके लिए अनुकूल | शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धा की इच्छाएं फलीभूत नहीं हो पाएंगी।

कुंभ
आज आपके सम्पूर्ण पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से भी लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा। जमीन-मकान की खरीददारी भी होने के योग हैं। दिनभर बिजनेस के बारे में प्लानिंग हो सकती है। नौकरी-धंधा भी अच्छा चल सकता है।

मीन
आज आपमें मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा। पुण्य कार्य के पीछे धन का व्यय होगा। ईश्वर की आराधना आपके मन को शांति प्रदान करेगी। गृहस्थ जीवन में संवादिता बनी रहेगी। थकान और तनाव भी बढ़ सकता है। दुश्मनों से सावधान रहें। सेहत का भी ध्यान रखें। कर्जा भी लेना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button