अद्धयात्मफीचर्ड

26 मार्च का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — करियर को लेकर के प्लानिंग करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। घर के सदस्यों के मध्य आपसी सामंजस्य मजबूत होगा। समाज के प्रति कार्यों में योगदान दे सकते हैं। जॉब में कुछ चेंज आ सकता है।

वृषभ — विरोधी आपके सामने मुश्किले खड़ी करने की कोशिश करेंगे। कफ से पीड़ित लोगों को समस्या हो सकती है। सर्दी-खांसी को लेकर के सतर्क रहें। यात्रा पर जाने से बचें। मन में अज्ञात भय रहेगा।

मिथुन — जॉब में काफी सक्रियता से काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। लव लाइफ में उतावलापन ठीक नहीं है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी।

कर्क — परिवार में किसी विषय पर चर्चा हो सकती है। सम्पत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का समाधान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बनायेंगे।

सिंह — प्रेमी जनों के साथ बढ़िया वक्त बितायेंगे। आपके द्वारा लिये गये निर्णय शानदार साबित होंगे। लेकिन किसी बात को लेकर चिन्तित रहेंगे। गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिये। पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

कन्या — स्वास्थ्य की समस्या उभरने की आशंका है। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। जिद्दी स्वभाव को त्यागते हुए कार्य करेंगे। दिन तनावपूर्ण रहेगा। मानसिक अस्थिरता के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं। ध्यान और मेडिटेशन करें।

तुला — प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी रहेगी। लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। निजी जीवन में आनन्द के पल उठायेंगे। दाम्पत्य जीवन में रोमांस की अधिकता रहेगी। कार्यों के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

वृश्चिक — कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यों को लेकर के अपनी रणनीति में बदलाव कर सकते हैं। आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। परिवार में मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या दूर होगी।

धनु — कारोबारी समस्या का निदान होगा। प्रेमी जन के प्रति विश्वास और समर्पण बढ़ेगा। करियर और पढ़ाई के प्रति गम्भीर रहेंगे। लोग आपसे छिपी हुई बातें बोलेंगे। कलात्मक कार्यों में रुचि जागृत होगी।

मकर — परिवार के सदस्यों विशेषकर माता से स्नेह मिलेगा। सम्पत्ति सम्बन्धी कार्य पूरे होंगे। हृदय रोगियों को थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिये। अपनी भावुकता पर नियन्त्रण रखें। व्यवसाय में परेशानी आ सकती है।

कुम्भ — राजनीति से जुड़े लोगों का कद बढ़ सकता है। गम्भीरता के साथ किसी समस्या का समाधान कर लेंगे। आर्थिक तौर पे सुदृढ़ता रहेगी। जॉब में बदलाव कर सकते हैं। लम्बे समय से कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है।

मीन — आज अपने मन की बात सुनें और जिद्द करने से बचें। स्वादिष्ट भोजन करेंगे। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। आर्थिक मामलों में समस्या आ सकती है।

 

Related Articles

Back to top button