अद्धयात्म

28 जून को शुक्र कर रहा है मिथुन राशि में प्रवेश, समस्त राशियों पर पड़ेगा मिला-जुला प्रभाव

शुक्रवार, 28 जून 2019 की रात्रि से शुक्र राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र को नैसर्गिक भोग-विलास व दांपत्य का कारक माना जाता है। फिल्म इंडस्ट्री, फैशन, गीत-संगीत, ललित कलाओं में शुक्र का प्रतिनिधित्व होता है।

आइए, जानते हैं कि शुक्र का नीच राशि कन्या में प्रवेश समस्त 12 राशियों पर अपना क्या प्रभाव देगा?

1. मेष- मेष राशि वालों को शुक्र के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। धनलाभ होगा। अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्योदय होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

2. वृषभ- वृषभ राशि वालों को शुक्र के गोचर अनुसार धनलाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान प्राप्ति का योग बनेगा। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। विद्याध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शत्रु पराभव होगा। स्त्री सुख प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी।

3. मिथुन- मिथुन राशि वालों को शुक्र के गोचर अनुसार धनलाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। अविवाहितों का विवाह होगा। घर में संतान का जन्म होगा। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग का विद्याध्ययन में मन लगेगा। स्त्री जाति से लाभ होगा।

4. कर्क- कर्क राशि वालों को शुक्र के गोचर अनुसार मित्रों से लाभ होगा। आर्थिक उन्नति होगी। भोग-विलास के संसाधनों की प्राप्ति होगी। उत्तम शैया सुख प्राप्त होगा। स्त्री वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहितों को विवाह के अवसर प्राप्त होंगे।

5. सिंह- सिंह राशि वालों को शुक्र के गोचर अनुसार धनलाभ होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।

6. कन्या- कन्या राशि वालों को शुक्र के गोचर अनुसार शारीरिक कष्ट होगा। मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। व्यर्थ धनहानि होगी। कार्यक्षेत्र में विघ्न आएंगे। शत्रु प्रभावी होंगे। स्त्री जाति से कष्ट होगा। राज्य की ओर से परेशानियां आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा।

7. तुला- तुला राशि वालों को शुक्र के गोचर अनुसार प्रत्येक कार्य में लाभ होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बंधु-बांधवों से लाभ व सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा।

8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों को शुक्र के गोचर अनुसार धनलाभ होगा। संकटों से मुक्ति मिलेगी। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। संबंधियों से लाभ होगा।

9. धनु- धनु राशि वालों की शुक्र के गोचर अनुसार प्रतिष्ठा धूमिल होगी। अथक परिश्रम का अपेक्षित फल प्राप्त नहीं होगा। जीवनसाथी से विवाद होगा। स्त्री जाति के कारण अपमानित होने की आशंका है। धनहानि होगी। मूत्र संबंधी विकारों के कारण कष्ट होगा। व्यर्थ प्रवास व यात्राएं होंगी।

10. मकर- मकर राशि वालों को शुक्र के गोचर अनुसार शत्रुता में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावी होंगे। साझेदारी से हानि होगी। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है।

11. कुंभ- कुंभ राशि वालों को शुक्र के गोचर अनुसार पुत्र से लाभ होगा। धन की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। पुत्र जन्म के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफल होंगे।

12. मीन- मीन राशि वालों की शुक्र के गोचर अनुसार मनोअभिलाषाएं पूर्ण होंगी। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। संबंधियों से स्नेह प्राप्त होगा। माता से लाभ होगा। मन प्रसन्न व आनंदित रहेगा।

शुक्र के अशुभ प्रभाव को कम करने के उपाय-

1. शुक्रवार को शुक्र का दान करें- (दान सामग्री : श्वेत वस्त्र, सौन्दर्य सामग्री, इत्र, चांदी, शकर, दूध-दही, चावल, घी, स्फटिक, सफेद पुष्प)।

2. शुक्रवार के दिन ब्राह्मणों को श्वेत मिष्ठान्न या खीर खिलाएं।

3. शुक्रवार को मंदिर में तुलसी का पौधा लगाएं।
4. प्रत्येक शुक्रवार चींटियों को आटा व पिसी शकर मिश्रित कर डालें।

5. सफेद गाय को नित्य चारा व रोटी दें।

Related Articles

Back to top button