मनोरंजन

3 दिन में ऋतिक-टाइगर की ‘वॉर’ ने बनाए 17 रिकॉर्ड, कमाई उम्मीद से भी ज्यादा

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर’ जारी है। इस फिल्म ने पहले दिन 8 रिकॉर्ड और तीसरे दिन 9 रिकॉर्ड बनाए। यानी ‘वॉर’ फिल्म अब तक कुल 17 रिकॉर्ड बना चुकी है। इस फिल्म की रफ्तार जारी है और चौथे दिन का कलेक्शन इस बात का सबूत है। यह फिल्म अब तक 123 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। खास बात है कि इस फिल्म की स्टारकास्ट ने हाल ही में ‘वॉर’ की सक्सेस पार्टी का जश्न भी मनाया। इस जश्न में ‘वॉर’ फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद थी। जानिए यह फिल्म अब तक कौन-कौन से 17 रिकॉर्ड बना चुकी है।

सबसे पहले तीसरे दिन के कलेक्शन के बाद जो 9 रिकॉर्ड बनाए हैं वह बताते हैं।

1. साल 2019 की तीसरे दिन की हाईएस्ट ग्रासिंग फिल्म बन गई है। ‘वॉर’ ने शुक्रवार को 21.30 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी तीसरे दिन कुल कलेक्शन 96 करोड़ रहा। वहीं चौथे दिन के कलेक्शन को मिलाकर इस फिल्म ने 123 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

2. ‘वॉर’ फिल्म गांधी जयंती पर रिलीज हुई थी। इस तरह से गांधी जयंती पर रिलीज होने के पहले तीन दिन तक कलेक्शन करने वाली हाईएस्ट ग्रासिंग फिल्म बन गई है।

3. दुर्गा नवरात्रि के दौरान रिलीज होने के तीन दिन में ज्यादा कलेक्शन करने वाली हाईएस्ट ग्रासिंग फिल्म बन गई है।

4. ऋतिक रोशन की तीसरे दिन जबरदस्त कलेक्शन करने वाली फिल्म रही।

5. टाइगर श्रॉफ की तीसरे दिन जबरदस्त कलेक्शन करने वाली फिल्म रही।

6. निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की तीसरे दिन जबरदस्त कलेक्शन करने वाली फिल्म रही।

7. ‘वॉर’ फिल्म ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का भी तीसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ दिया। ‘भारत’ फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन 95.50 करोड़ था जबकि ‘वॉर’ फिल्म ने तीसरे दिन 96 करोड़ का कलेक्शन किया।

8. ‘वॉर’ ने तीसरे दिन प्रभास की ‘साहो’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। ‘साहो’ का तीसरे दिन का कलेक्शन 79.08 करोड़ था जबकि ‘वॉर’ का 96 करोड़।

9. कबीर सिंह फिल्म का भी वॉर ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। कबीर सिंह का तीसरे दिन का कलेक्शन 70.83 करोड़ था जबकि वॉर का 96 करोड़।

10. हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
फिल्म ‘वॉर’ ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 53.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस कलेक्शन के बाद ‘वॉर’ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। हिंदी फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अब तक ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के नाम रहा है। पिछले साल रिलीज हुई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये कमाए थे। ओपनिंग डे पर कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में में शामिल अन्य फिल्में हैं, हैपी न्यू ईयर – 44.97 करोड़ रुपये, भारत – 42.30 करोड़ रुपये, बाहुबली 2 – 41 करोड़ रुपये।

Related Articles

Back to top button