अजब-गजब

30 साल से परिजन कर रहे थे बेटे का श्राद्ध, एक दिन पत्नी के साथ आ गया घर और..

कभी कभी इंसान की जिंदगी मे  ऐसे मोड़ आ जाते है। जिसकी उसे क्लपना भी नहीं होती है। आज आपको एक ऐसा ही मामला बता रहे है. जिसमें एक परिवार को ऐसी खुशी मिली जिसकी उसे कल्पना भी नहीं थी। दरअसल मामला राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का है। लालगढ़ जाटान निवासी हनुमान शर्मा का बेटा तीस साल पहले घर से लापता हो गया था।

जिसका हर साल परिजन श्राद निकाल रहे थे। लेकिन उनके परिवार मे उस समय खुशिया वापस लौट आई जब वह अपने घर वापस पहुंच गया। वहीं गांव के लोगों का उसके घर पर तांता लगा हुआ था। जो उसको घर वापसी की बधाई दे रहे थे। परिवार की खुशी का भी ठिकाना नहीं था। जानकारी के अनुसार 30 साल पहले जयपुर सहदेव गायब हो गया था। जो यहा रहकर पढ़ाई कर रहा था।

उसी दौरान वह गायब हो गया था। वहीं जब वह घर पहुंचा और अपने माता पिता से कहा कि वह उनका बेटा सहदेव है तो उनकी आखों से आंसू निकल गए। सहदेव ने कनेडियन पंजाबी लड़की से शादी कर ली थी। अब उसके 14 साल की एक बेटी भी हैं जो उसके साथ ही दादा-दादी से पहली बार मिलने आई है।

मामले की जानकारी देते हुए उसने बताया कि वह जयपुर मे पढ़ाई कर रहा था । जहा वह एक दोस्त के साथ कांडला बंदरगाह चला गया। वहां से समुद्री जहाज में काम करने लग गया औऱ उसे लोग सऊदी अरब ले गए। जहां सरकार ने उसे गिरफ्तार कर लिया और देश छोड़ने का फरमान जारी कर दिया। इसके बाद वह वहां से तुर्की चला गया। लेकिन वहा पर भी पकड़ा गया।
इसके बाद वह एक समुद्री जहाज पर सवार होकर कैनेड़ा जा पहुंचा। जहां उसे एक मार्केटिंग कंपनी में नौकरी मिल गई। जहां पर वह काम करने लगा। इसके बाद उसने सोशल मीडिया के जरीय अपने परिवार के बार में पता किया। और घर तक पुहंच गया।

Related Articles

Back to top button