टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

भारत में कोरोना से 38 की मौत, 1637 संक्रमित

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण से अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1637 हो गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है और अब तक इसके 1637 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 49 विदेशी मरीज भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से देशभर में अब तक 38 लोगों की मौत हुई है जबकि 132 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में संक्रमण के अधिक मामले सामने आये हैं। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 102 हो गयी है।

कोरोना महामारी से महाराष्ट्र में नौ, गुजरात में छह, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और पंजाब में तीन-तीन, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल एवं जम्मू-कश्मीर में दो-दो, बिहार, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

देश में पॉजिटिव पाए गए कुल मामले

 

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश पॉजिटिव मामले (भारतीय और विदेशी नागरिक) अस्पताल से छुट्टी मौतों की संख्या
1. दिल्ली 120 6 2
2. हरियाणा 43 21 0
3. केरल 241 23 2
4. राजस्थान 93 3 0
5. तेलंगाना 94 1 3
6. उत्तर प्रदेश 103 14 0
7. केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख 13 3 0
8. तमिलनाडु 124 4 1
9. केंद्र शासित क्षेत्र जेएंडके 55 2 2
10. पंजाब 41 1 3
11. कर्नाटक 101 8 3
12. महाराष्ट्र 302 39 9
13. आंध्र प्रदेश 83 1 0
14. उत्तराखंड 7 2 0
15. ओडिशा 4 0 0
16. प. बंगाल 26 0 2
17. पांडिचेरी 1 0 0
18. चंडीगढ़ 13 0 0
19. छत्तीसगढ़ 9 0 0
20. गुजरात 74 5 6
21. हिमाचल प्रदेश 3 0 1
22. मध्य प्रदेश 47 0 3
23. बिहार 23 0 1
24. मिजोरम 1 0 0
25. गोवा 5 0 0
26. अंडमान एवं निकोबार 10 0 0
27. मणिपुर 1 0 0
कुल मामले 1637 133 38

(उपर्युक्त आंकड़े स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर आधारित हैं.)

Related Articles

Back to top button