अजब-गजब

39 साल की महिला ने 38 बच्चों को दिया जन्म

अजब—गजब : मां बनने का एहसास किसी भी महिला के लिए अनूठा होता है। मां बन कर वो इस दुनिया को आगे बढा रही है या कहें कि महिला से ही ये दुनिया है, तो गलत नहीं होगा। युगांडा की रहने वाली मरियम नबातांजी की कहानी कुछ ऐसी है कि सुनकर चौंक जाएंगे। 39 साल की उम्र में मरियम अब तक 38 बच्चों को जन्म दे चुकी है। मरियम की शादी 12 साल की उम्र में हुई और उन्होंने पहली बार 13 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया था।

युगांडा के मुकोनो डिस्ट्रिक्ट के कबिम्बिरी गांव की रहने वाली मरियम को लोग बच्चे पैदा करने की मशीन कहते हैं। यह जानकर सबसे ज्यादा हैरानी होगी कि मरियम ने अब तक 6 बार जुडवां, 4 बार तिडवां और 3 बार क्वाड्रप्लेट्स को जन्म दिया है। मरियम ने दो बार ही उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है। मरियम का कहना है कि उनके पिता ने अलग-अलग महिलाओं से कुल 45 बच्चे पैदा किए थे।

Related Articles

Back to top button