अद्धयात्मफीचर्ड

4 अप्रैल का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — अपनी योग्यता से दुर्गम कार्य आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके व्यवहार में संयम रहेगा। काम का दबाव हो सकता है। तनाव में कमी आयेगी। शिक्षा में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभायेंगे।

वृषभ — स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। आवश्यक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। परिवार के लोगों का विशेष ध्यान रखें। निजी जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। कारोबार में नुकसान हो सकता है।

मिथुन — नये अनुबन्ध हो सकते हैं। आपकी सलाह को लोग गम्भीरता से लेंगे। भाग्य मजबूत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। भाइयों से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।

कर्क — ऑफिस का काम आज काफी कठिन हो सकता है। दोपहर के बाद स्थितियाँ बिगड़ सकती है। रोगों में वृद्धि हो सकती है। आवश्यक कार्यों को समय रहते पूरा कर लें। प्रिय व्यक्ति से धोखा मिल सकता है।

सिंह — सुबह घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। लेकिन शाम को आध्यात्मिक विचारों से भरपूर रहेंगे। तकनीक की कुछ विधायें सीखने की इच्छा जागृत होगी। सत्संग में बैठने का प्रयास करें।

कन्या — जॉब के हिसाब से समय काफी अनुकूल रहने वाला है। शाम के समय घर में कुछ आवश्यक वस्तुओं की कमी हो सकती है। धन की समस्या खड़ी हो सकती है। अनर्गल धन खर्च करने से बचें। अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखेँ।

तुला — भ्रम की स्थितियों से बचने का प्रयास करें। तकनीक से जुड़े कार्यों से अच्छा लाभ मिल सकता है। अपने कार्यों और उसकी प्रगति से सन्तुष्ट रहेंगे। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक — परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। दिन भर परिवार को समय देने का प्रयास करेंगे। कड़वी जबान बोलने से बचें। स्वयं के प्रति किसी तरह की शंका न पालें। धर्म-कर्म में रुचि लेंगे।

धनु — परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम को बेहतर तरीके से करने की कोशिश करेंगे। मन में गलत विचारों की अधिकता रहेगी। दाम्पत्य सुख में कमी आयेगी। बहसबाजी में पड़ने के बजाय अपने काम से काम रखें।

मकर — झूँठ बोलने से आज आपको बचना चाहिये। शाम के समय मन में कुछ नकारात्मक विचार घर कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला न झाड़ें। बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। शरीर में थकान महसूस हो सकती है।

कुम्भ — अपने लोगों की जी खोलकर मदद करेंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और देखभाल बढ़ेगी। पुरानी मेहनत आज रंग लायेगी। लव लाइफ में आसक्ती बढ़ेगी।

मीन — प्रसन्नता वर्धक समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी बातों को लेकर अडिग रहें। अचानक से कोई नया काम तैयार हो सकता है। कारोबार में अनिश्चितता रहेगी। सहकर्मी आपकी काफी इज्जत करेंगे।

Related Articles

Back to top button