अद्धयात्मफीचर्ड

4 दिसम्बर का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। पुराने प्रयासों का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। वरिष्ठ सहयोगियों के सहयोग से रुके हुये कार्य आज सिद्ध होंगे। दैनिक दिनचर्या आपके अनुकूल रहेगी। आज की हुई यात्रा आपके लिये लाभवर्धक साबित होगी।

वृषभ — अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। कारोबार में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर के ऑफिस में कुछ तनाव हो सकता है। घर का माहौल शान्तिप्रद रहेगा। विदेश से रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते है।

मिथुन — दाम्पत्य जीवन में तालमेल मजबूत होगा। आज घर में कुछ अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यापार में कुछ नीतिगत परिवर्तन करने की कोशिश कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिल सकता है।

कर्क — आज तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। बॉस के डर से अपनी बात खुलकर के नहीं रख पायेंगे। आज ऋण चुकाने के प्रयास में काफी धन खर्च हो सकता है। क्रोध को नियन्त्रण में रखना आपके लिये हितकर होगा। नये कार्यों की शुरुआत आज न करें।

सिंह — आज आपको बहुत सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सकारात्मक दृष्टिकोण के प्रभाव से कार्य सुलभ कर लेंगे। नौकरी में इच्छानुसार प्रमोशन मिल सकता है।

कन्या — कार्य के प्रति समर्पित भाव दिखायेंगे। बेरोजगार लोगों को आज नौकरी के प्रयासों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके खिलाफ पीठ पीछे बोलने वाले लोग आज बेनकाब होंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से मन हर्षित रहेगा। सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों में देरी हो सकती है।

तुला — आज आप पेंटिंग और अन्य ललित कलाओं में काफी रूचि लेंगे। किसी बहस में हिस्सा लेंगे और उसमें सक्रिय भागीदारी दिखायेंगे। रोजगार के नये अवसर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। सन्तान की प्रगति से मन सन्तुष्ट रहेगा।

वृश्चिक — अति उत्साह में गलतियाँ कर सकते हैं। किसी बात को लेकर अन्दर ही अन्दर घुटते रहेंगे। बैंक से सम्बन्धित कोई परेशानी सामने आ खडी हो सकती है। परिजनों का रवैया अहंकारी सा मालूम पडेगा। सम्पत्ति या वाहन में निवेश का प्लान बना सकते हैं।

धनु — कल तक आपको परेशान करने वाली समस्यायें आज आपको बहुत मामूली लगेंगी। आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। बच्चों को पढ़ाने में समय देंगे। आज स्वास्थ्य शानदार रहेगा। साहित्य से जुड़े लोगों के लिये दिन शानदार है।

मकर — आज अत्यधिक भोजन करने से अपच की समस्या हो सकती है। शरीर में थकावट और आलस्य की मात्रा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्या आयेगी। झूठ बोलने की प्रवृत्ति आपको फँसा सकती है। कार्यक्षेत्र में उपेक्षा से दुखित रहेंगे।

कुम्भ — उच्च आर्थिक लाभ होने के योग प्रबल हैं। शारीरिक सौन्दर्य में वृद्धि और चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी। आज जो करेंगे उसमें ही सफलता निश्चित है। कारोबार में आपका प्लान सफल रहेगा। जोखिमभरे निवेश आपको लाभ करायेंगे।

मीन — अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। बच्चों की समस्या से व्यथित रहेंगे। नये कार्य के लिये व्यर्थ की भागादौड़ी होगी। आज किसी अन्य के बजाय स्वयं की स्थिति का मूल्यांकन कर उसे सही करने का प्रयास करें।

 

Related Articles

Back to top button