मनोरंजन

42 वर्षों बाद एक बार फिर बड़े परदे पर देखने मिलेगी “लैला मजनू” की प्रेम कहानी!


मुम्बई : “लैला मजनू” की कहानी इतिहास की सबसे पसंदीदा प्रेम कहानी में से एक है। इनके प्यार से सम्पूर्ण दुनियां वाकिफ़ रखती है और आज भी इनकी जोड़ी को उदारहण के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लैला मजनू की प्रेम कहानी हम कई बार पढ़ चुके है और देख चुके है लेकिन अब 42 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर इस प्रेम कहानी के रंग में डूबने के लिए तैयार हो जाइए। टीवी, फ़िल्म और डिजिटल दुनिया मे अपना जादू चला चुकी एकता कपूर और बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक इम्तियाज़ अली “लैला मजनू” की कहानी एक बार फिर दर्शको के सामने पेश करने के लिए तैयार है। यह इतिहासिक प्रेम कहानी लगभग 42 वर्षों के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर देश की जनता से रूबरू होगी। एकता कपूर और इम्तियाज़ अली अपनी फिल्म के जरिये “लैला मजनू” की प्रेम कहानी को एक बार फिर जीवित करने की कोशिश करेंगे जिसे देखना काफ़ी दिलचस्प होगा।

Related Articles

Back to top button