अद्धयात्मफीचर्ड

5 जून का राशिफल: शुक्र कर रहा है वृष राशि पर प्रवेश, आज इन राशियों का भाग्य होगा बुलंदी पर…

मेष राशि

आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है | छात्रों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा | शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आज आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह भी मिल सकती है | धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बनी रहेगी। नए शादी-शुदा लोगों के जीवन में मधुरता आयेगी। आज आपको किसी दोस्त से जुड़ी महत्वपूर्ण बात पता चल सकती है | गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, जीवन में सभी लोग मददगार साबित होंगे |

वृष राशि
आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे | अचानक नए स्रोतों से आपको धन लाभ होगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी | जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा | जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है | घर में किसी शुभ-प्रसंग का आयोजन हो सकता है | बच्चों के साथ जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी | आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है | मंदिर में घी का दीपक जलाएं, धन में वृद्धि होगी |

मिथुन राशि
आज आप अपने भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आप अपने करियर को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। कार्यस्थल पर सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे | आर्थिक रूप से आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा | आसपास के लोगों को किसी काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है |  सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे | आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे | ऑफिस में आपको किसी काम के लिये पुरस्कार मिल सकता है | आज आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे | श्री गणेशाय नमः मंत्र का 11 बार जप करें, सफलता आपके कदम चूमेगी |

कर्क राशि
आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए | व्यापार में धीमी गति से आपको थोड़ा परेशानी हो सकती है। आपके कुछ काम आज अटक सकते हैं,  लेकिन जीवनसाथी की मदद से सब कुछ ठीक जाएंगे। आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैय्या अपनाने की जरूरत है | आप अपनी स्किलस को बढ़ाने की कोशिश करेंगे।  आपको शाम के समय किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है | आपको वहां पर अपने कुछ पुराने दोस्त भी मिल सकते हैं | पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा | मन्दिर में एकाक्षी नारियल अर्पित करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी |

सिंह राशि
आज आपके सभी काम सरलता से पूरे हो सकते हैं, लेकिन तभी जब आप उचित दिशा में मेहनत करें | आज आपको कुछ नये विचारों पर काम करने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा | आपको बाहर की तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए | स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी भाग लेना चाहिए | इससे आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे। घर में माता के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। गणेश जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं, आपकी सेहत बेहतर रहेगी |

कन्या राशि
आज आप काम को पूरा करने के लिए नया तरीका निकाल सकते हैं, इससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। इस राशि के कारोबारियों को अचानक से किसी दूसरी कम्पनी के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपके परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आपने हाल ही में किसी नयी परियोजना पर काम शुरू किया है, तो आपको बहुत जल्द ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।   गाय को हरी घास खिलाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी |

तुला राशि
आज आपके कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी | आप कुछ नया सोचने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। मित्रों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको उनसे अपने काम में मदद मिल सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय को लेकर आपका विवाद हो सकता है | आपको उनकी बात मान लेनी चाहिए। धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही बेहतर होगी | ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा |

वृश्चिक राशि
आज आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करेगी | आप पहले से ज्यादा बेहतर ढंग से अपने काम को पूरा करेंगे। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप किसी तरह का लेन-देन करने जा रहे हैं, तो किसी बड़े की राय लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करें । दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी | सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे | किसी जरूरतमंद को वस्त्र भेंट करें, आप जीवन में सफल होंगे 

धनु राशि
आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा | आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा | आज किसी कलात्मक चीज़ के प्रति आपका अधिक झुकाव हो सकता है। पूजा-पाठ में भी आपका मन लगा रहेगा | ऑफिस में आपको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है | जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार बना रहेगा | इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा | कुल मिलाकर बहुत-सी चीजें आज आपके फेवर में रहेगी | मंदिर में फल और सब्जियों का दान करें, आप सभी काम में सफल होंगे।

मकर राशि
आज बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है | लवमेट कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं | इस बीच आपको कुछ रोचक अनुभव भी मिलेंगे।  लेकिन ध्यान रहे आज के दिन आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए | आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पायेगा |  दोस्तों से अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है | आपको इससे बचकर रहना चाहिए | श्री गणेश की आरती का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी |  

कुंभ राशि
आज किसी आर्थिक योजना के लिये लिया गया फैसला आपके लिये लाभदायक हो सकता है | आपकी हेल्थ बेहतर रहेगी | आप परिवार वालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे |  अनुभवी व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। इस राशि के विवाहित आज कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं | मनचाही कंपनी में नौकरी मिल सकती है , जिससे आपकी खुशी में इजाफा होगा। अगर आप एक आर्किटेक्ट हैं, तो आपको किसी दोस्त की सहायता से आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे | मंदिर में पुष्प अर्पित करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा |

मीन राशि
आज आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। किसी काम को शुरू करने से पहले अपने ईष्टदेव का आशीर्वाद लें, आपको फायदा जरूर होगा | कारोबार में लाभ का योग बन रहा है । आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके आपकी दिनभर की थकान दूर हो जायेगी | आप किसी भी कार्य को करने के लिए आज पूरी तरह से तैयार होंगे | परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेगी | आपका कोई खास काम माता-पिता की मदद से पूरा हो सकता है | मंदिर में रूई की बाती और घी चढ़ाएं, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा |

 

Related Articles

Back to top button