अद्धयात्मफीचर्ड

5 दिसम्बर का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। लेकिन धीरे-धीरे तनाव आप पर हावी हो जायेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। आज फैसले लेते वक्त वैचारिक दृढ़ता और सावधानी रखें।

वृषभ — आकस्मिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सुखों में बढ़ोत्तरी होगी। किसी इवेंट में शामिल हो सकते हैं। आपकी वफादारी और मेहनत का परिणाम आपको प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में प्लानिंग करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहें।

मिथुन — करियर में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। व्यवसाय में आपके नये सम्बन्ध-सम्पर्क विकसित होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं।

कर्क — आज आप पर काम का काफी दबाव रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियाँ धीमी रहेगी। स्वास्थ्य काफी उत्तम रहेगा। विदेश से कोई शुभ सन्देश मिलेगा। वैवाहिक जीवन से सुख प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है।

सिंह — सन्तान की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। किसी करीबी व्यक्ति के आचरण से दुखी होंगे। छिपे हुए शत्रु आपके खिलाफ गलत बातें प्रचारित करने का प्रयास करेंगे। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर तक पूर्ण कर लें।

कन्या — आज कई महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर सकते हैं। फाइनेंस और बैंकिंग से जुड़े हुये लोगों के लिये दिन काफी अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ से स्वयं को पूर्ण समझेंगे। कार्यक्षेत्र में जटिल कार्य सरलता से निपटा लेंगे। वाहन आदि में निवेश का प्लान बन सकता है।

तुला — आज आपको कार्यक्षेत्र में कई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपे जा सकते हैं। शत्रुओं की पराजय होगी। मामा के घर से कोई शुभ खबर सुनने को मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिये दिन बेहद अनुकूल है। अधीनस्थ कर्मचारी आपका काफी सहयोग करेंगे।

वृश्चिक — आर्थिक दृष्टि से आज दिन अनुकूल नहीं है। अपने वायदे में खरा नहीं उतर पायेंगे। उत्तरदायित्व और जवाबदेही के कारण भारीपन महसूस करेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज जोखिम नहीं लेना चाहिये। धार्मिक चर्चा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

धनु — चलते हुए कार्यों में अचानक रुकावट आ सकती है। आपके स्वाभिमान पर बात आ सकती है। लोगों के साथ व्यर्थ के विवादों में न उलझें। आवेश या गुस्से में आकर के कोई फैसला न लें। कोर्ट-कचहरी के मामले कुछ अटक सकते हैं।

मकर — आज स्थितियाँ आपके लिये अनुकूल रहने वाली हैं। आज जरूरत से ज्यादा धन खर्च करेंगे लेकिन इससे आपको प्रसन्नता ही होगी। अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। आज आराम और मौजमस्ती में समय बीतेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता मिल सकती है।

कुम्भ — आज परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कर्ज लेने से बचें अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लेकिन धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी।

मीन — आज दोपहर के बाद सारे रुके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। घर का माहौल शान्त और अनुशासित रहेगा। आज आभूषण और कपड़ों पर धन खर्च कर सकते हैं। मन प्रसन्न और उत्साह से भरा हुआ रहेगा। आज कोशिश करने से सभी कार्य सिद्ध होंगे।

 

Related Articles

Back to top button