टॉप न्यूज़मनोरंजन

52 का दूल्हा और 27 की दुल्हन

 

मुंबई. कहते हैं की जोड़ी ऊपर वाला बनाता है! कुछ ऐसा ही बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है! 52 साल के बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमण 27 साल की गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर से शनिवार (21 अप्रैल) को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में वेडिंग वेन्यू से कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों हल्दी सेरेमनी की ड्रेस पहने साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की देखकर ऐसा लग रहा है कि मिलिंद और अंकिता काफी खुश हैं। इसी के साथ लोकेशन से कुछ फोटोज भी सामने आई हैं जिसमें कपल फैमिली मेंबर्स के साथ एन्जॉय करता नजर आ रहा है। बता दें, ये शादी अलीबाग में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में हो रही है। हालांकि यहां मिलिंद की एक्स-गर्लफ्रेंड एंड एक्ट्रेस दीपानिता शर्मा भी नजर आईं। मिलिंद, अंकिता से दूसरी शादी कर रहे हैं। Mylene से मिलिंद की पहली मुलाकात गोवा में फिल्म ‘वैली ऑफ फ्लॉवर्स’ के सेट पर हुई थी। हालांकि तीन साल तक साथ रहने के बाद मिलिंद ने 2009 में उन्हें तलाक दे दिया। कुछ दिनों तक मिलिंद का अफेयर मॉडल शहाना गोस्वामी और एक्ट्रेस दीपानिता शर्मा के साथ भी रहा। Ex-मिस इंडिया रहीं मॉडल मधु सप्रे के साथ भी मिलिंद सोमण का अफेयर था। दोनों एक ऐड शूट को लेकर भी कॉन्ट्रोवर्सी में रहे थे। एक शूज कंपनी के प्रिंट ऐड में दोनों ने न्यूड पोज दिया था, जिसकी वजह से काफी विवाद हुआ था। दरअसल, इस ऐड में दोनों न्यूड होकर शूज पहने थे और उनकी बॉडी पर एक पायथन (अजगर) लिपटा हुआ था। मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने इस मामले पर 1995 में मिलिंद और मधु के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Related Articles

Back to top button