अद्धयात्मफीचर्ड

7 नवम्बर का राशिफल: जानिये किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन…

मेष — आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। किसी अन्य स्त्रोत से अचानक धनलाभ मिल सकता है। सन्तान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी वर्ग से आपको प्रशंसा मिलेगी।

वृषभ — आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। धन सम्बन्धी लेन-देन सावधानी से करना चाहिये। पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं, लेकिन मनमुताबिक कार्य न मिलने से कुछ अप्रसन्न रह सकते हैं। लम्बी बीमारी से पीड़ित लोगों को राहत मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन — जीवनसाथी के साथ अहम् का टकराव हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का विचार बनेगा। उच्च शिक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित लोगों से आपका सम्पर्क मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र की समस्याओं का निराकरण होगा।

कर्क — आज किसी अप्रत्याशित समस्या का सामना कर पड़ सकता है। लीवर के रोगियों को आज सावधान रहना होगा, इसलिये गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। परिवार के बुजुर्ग कुछ नाराज हो सकते हैं। किसी घटना पर नकारात्मक तात्कालिक प्रतिक्रिया न दें, क्योंकि समय के साथ आपके विचार बदल सकते हैं।

सिंह — आपके ज्ञान और व्यक्तित्व की तारीफ होगी। जीवनसाथी आपके प्रति आदर और प्रेम दोनों भाव व्यक्त करेगा। मित्रों से भरसक सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसायिक साझेदारों पर विश्वास और निर्भरता बढ़ेगी। आपकी दैनिक आय में वृद्धि होगी।

कन्या —कार्यक्षेत्र में अत्यधिक भागदौड़ और सक्रियता दिखानी पड़ेगी। लक्ष्य को लेकर गम्भीर रहेंगे और पूरी मेहनत से कार्य पूरा भी कर लेंगे। लेकिन स्वास्थ्य पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों में कोई तकनीकी चूक हो सकती है। माता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला — आज दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाले हैं। कई लोग आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगे। प्रेमीजन को कुछ उपहार दे सकते हैं। किसी रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव की भी प्लानिंग हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ काफी सहयोगी रहने वाली हैं।

वृश्चिक — शारीरिक रूप से आज थोड़ा अस्वस्थ रहेंगे। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सभी दस्तावेजों को साथ रखें। परिवार में कलह उत्पन्न हो सकती है। मन किसी उलझन में उलझा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। विवादों और बहस में हिस्सा न लें।

धनु — साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रुओं की सभी योजनाओं को असफल करने में कामयाब रहेंगे। जो भी कार्य करने की योजना बना रहें हैं उसे पूरा करने का सही समय आ गया है। नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से दिन लाभकारी रहेगा। खोया हुआ आत्मविश्वास लौट आयेगा।

मकर — आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। नया निवेश करने के लिए समय शुभ नहीं है। आज फास्टफूड खाना आपके पाचन को बिगाड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य और भावनाओं का आदर करें। जिन्हें आँखों की समस्या है उन्हें विशेषतौर पर दायीं आँख का ध्यान रखना पड़ेगा।

कुम्भ — फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। अविवाहितों के लिये विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। मित्रों से उपहार या कोई अमूल्य भेंट की प्राप्ति होगी। दिन प्रेम और रोमांस से युक्त रहने वाला है। अपने आत्मविश्वास को आत्ममुग्धता में बदलने के बजाय उसका सार्थक उपयोग करें।

मीन — कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। धन का दुरूपयोग न करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। विदेशों से जॉब के ऑफर आ सकते हैं। यात्रा में कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button