अद्धयात्म

7 सितंबर राशिफल : माँ दुर्गा और ग्रहों की चाल से जागेगी इन ४ राशिवालों की किस्मत

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शुक्रवार 7 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। 

7 सितंबर राशिफल : माँ दुर्गा और ग्रहों की चाल से जागेगी इन ४ राशिवालों की किस्मतमेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पिछले अनुभव से सबक लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी प्रियजन से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रिश्तेदारों से अच्छा व्यवहार करें। किसी गंभीर स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा। इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी। ध्यान रहे कि आप उस व्यक्ति के सामने अपनी अच्छी छवि प्रस्तुत कर पाएं। आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी। अगर आप खुले दिमाग से सोचें तो आप पाएंगे कि मुश्किल से मुश्किल निर्णय भी आसानी से लिए जा सकते हैं।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका दिन सुकून भरा रहेगा, मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय व्यतीत होगा। दूसरों को समझने के लिए दिन बहुत अच्छा है। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर-परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। धन का अधिक व्यय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। प्रतिस्पर्द्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है। धन लाभ और आनन्द की राह प्रशस्त होगी। श्रम का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा निखरेगी। करियर से सम्बन्धित नये विचार प्रकट होंगे। महिलायें आज सकारात्मक समय व्यतीत करेंगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज छोटी-मोटी रुकावटों का सामना कर लेंगे। आने वाले दिन भी आपके लिए बेहतर रहेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। किसी से विवाद न करें। सावधानी रखें। कामयाबी का रास्ता खुल रहा है, नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग बड़े सौदे करेंगे। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। आपकी योजना को बड़े बुजुर्गों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। आप सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ें। सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यप्रणाली में आपका सुधार होगा। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। चापलूसों से सावधान रहें, व्यापार-व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें। घर में शुभकार्य होने के आसार बन रहे हैं। व्यावसायिक मामलों में भावुकता से निर्णय ना ले। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी हो सकती है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा क्योंकि अस्वस्था हो सकती है। आज आपका किसी भी मामले में जरा भी ज्यादा जोश या तैश न दिखाएं। आपका उत्साह आपका ही नुकसान कर सकता है। किसी से बात करने के पहले सोच लें कि आपको क्या कहना है अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका दिन शुभ फलदायी है। आज परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे- सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। व्यापारियों को विदेश के साथ के व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमीजन प्रणय में सफलता मिलेगी। आज के दिन आप अपनी योग्यता और बुद्धिमता का प्रयोग करेंगे। आज का दिन परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यतीत होगा। अपने दोस्तों की बात पर शक करते चले जाएंगे तो फासले बढ़ जाएंगे, वैसे भी रिश्तों को संभाले रखना इस समय की चुनौती हो सकती है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। आज फालतू खर्च होगा। आपका शत्रु भय रहेगा। आपका धनार्जन होगा। आज यात्रा करने से बचें- क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दिन की शुरुआत से ही ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझन में डाल देंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे- संबंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहाद्रपूर्ण रहेंगे और आर्थिक दृष्टि से गणेशजी की कृपा से आपको लाभ होने का योग है। स्वास्थ्य संबंधी परेशनियों से छुटकारा मिलेगा। कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। कार्यस्थल में कार्यों की अधिकता रहेगीं। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना हैं। संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको मेहनत का पूरा फायदा भी मिलेगा। कोई अच्छी खबर या बड़ी सफलता की खुशी आपको मिल सकती है। अचानक फायदा हो सकता है। आपको जल्दी ही कुछ एक्स्ट्रा आमदनी होने के योग बन रहे हैं। आज किसी निवेश का या बचत योजना की शुरुआत करने का फैसला करते हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी। किए गए निवेश से लंबे समय तक फायदा मिलेगा। बातचीत में आप बहुत सफल रहेंगे और कई लोगों से हर तरह के विषयों पर बात हो सकती हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। आपको आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा। पार्टनर आपकी भावना समझेगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। अपने निर्णय लेने में कोई संकोच न करें खुलकर अपनी बात रखें और निर्णय लें। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहें हैं। आपको आज दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपके अच्छे काम के लिये सम्मान भी मिल सकता है। आप आज किसी भी काम में अति उत्साह से बचें। कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। मानसिक अस्थिरता से बचें। डिस्टर्ब हुए बिना समय पर काम निपटाने की कोशिश करें। पार्टनर से चल रहा पुराना विवाद खत्म होगा। आज माता-पिता के आर्शीवाद का फल आपको मिलता नजर आएगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। शारीरिक सुख मिलेगा। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशने को मिलेंगी। इससे आपके नए दोस्त बनेंगे और आप जिंदगी को एक नए नजरिए से देख पाएंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। आज अकस्मात व्यय से परेशानी होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा।

Related Articles

Back to top button