अद्धयात्मफीचर्ड

8 दिसम्बर का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष —वैसे तो आज चिन्तामुक्त और शान्त रहेंगे। लेकिन आज दिन जीवन के उच्च दर्शन की तरफ प्रवृत्त हो सकता है। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा के विषय में विचार हो सकता है। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। ज्यादा मेहनत नहीं करने के बाद भी कार्य पूरे हो जायेंगे।

वृषभ — आज कड़वे अनुभवों का स्वाद चखना पड़ सकता है। बुरे समाचार सुनने को मिल सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। स्वास्थ्य समस्याओं में धन खर्च हो सकता है। सहकर्मियों के साथ बहसबाजी में न पड़ें। नकारात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

मिथुन — कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कब्ज की शिकायत हो सकती है। इष्ट मित्रों और सम्बन्धियों से मेलजोल बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। बिजनेस पार्टनर्स के साथ सम्बन्ध अच्छे बनाये रखें। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी।

कर्क — नौकरी में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। आज पूरा दिन व्यस्तता में बीतेगा। थकान और आलस्य में वृद्धि हो सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

सिंह — धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ने वाली है। बच्चों के स्वास्थ्य की टेंशन रहेगी। तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। प्रेमी जन के साथ रिश्ते में विश्वास कम हो सकता है। अज्ञात भय से पीड़ित हो सकते हैं।

कन्या — आज गलत लोगों से जुड़ने से बचें। कार्यों में देरी होने के कारण खिन्न रहेंगे। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले प्रतिकूल हो सकते हैं। सेहत कमजोर हो सकती है। आज मन लगाकर सिर्फ अपने काम में फोकस करें।

तुला — जीवनसाथी के साथ वैवाहिक रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। लेकिन अपने स्वभाव में क्रोध का भाव न आने दें। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। कारोबार में प्रगति होगी। कोई रुका हुआ काम बन सकता है। नया कार्य शुरू करने के लिये आर्थिक सहायता मिल सकती है।

वृश्चिक — आज कटु वचन बोलने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। नौकरी में स्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। ननिहाल पक्ष से कुछ समाचार मिल सकते हैं। विरोधी अपने षड्यन्त्र में स्वतः ही फँस जायेंगे। पूरा दिन काम में व्यस्त रहेंगे जिसके कारण सेहत थोड़ी नरम हो सकती है।

धनु — आज लॉटरी और सट्टे से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लेकिन मन में असन्तोष के भाव व्याप्त रहेंगे। पेट में रोग उत्पन हो सकते हैं। अपनी कमियों को छुपाने के बजाय उसे दूर करने का प्रयास करें। मन में अजीबोगरीब काल्पनिक ख्याल उत्पन्न होंगे।

मकर — अनावश्यक झगड़े और लड़ाई को टालें। आज किसी को न उधार दें और न ही उधार लें। सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन होगी। कार्यक्षेत्र में अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

कुम्भ — आज व्यवहार कुशलता से अपने सारे काम बना लेंगे। पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों के लिये दिन नये अवसर प्रदान करने वाला है। आज कारोबारी गतिविधियाँ बढ़ने वाली है। आज घूमने-फिरने जा सकते हैं। छोटे भाई बहनों के जीवन में कुछ बदलाव आयेंगे।

मीन — अचानक से लाभ के अवसर निर्मित होंगे। परिस्थितयाँ अनुकूल रहेंगी। किसी गलती का पछतावा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखादायी रहेगा। कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा। घरेलू मामले जो फँसे हुये थे उनमें गति आयेगी।

 

Related Articles

Back to top button