अद्धयात्मफीचर्ड

9 दिसम्बर का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

आज का राशिफल

मेष — कोई बड़ा काम करने की इच्छा होगी। अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करने का प्रयास करेंगे। अपनी संवेदनशीलता और मृदु स्वभाव के कारण लोगों के चहेते बन जायेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ की स्थितियाँ बनेंगी। लम्बी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ — आपके कार्यों में विघ्न पैदा हो सकते हैं। जोखिम भरे निवेश नुकसानदायक सिद्ध होंगे। आज किसी की जमानत या गारण्टी न लें। मन में वैचारिक द्वन्द उत्पन्न होंगे। सेहत में गिरावट विशेष तौर पर आँख में समस्या हो सकती है।

मिथुन — जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध भावनात्मक तौर पर सुदृढ़ होंगे। कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिये समय उत्तम है। प्रेम विवाह को सामाजिक सहमति मिल सकती है। मेडिकल से जुड़े कारोबारियों को विशेष तौर पर लाभ होगा।

कर्क — कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज वाहन खरीदने की योजना बना सकते है। घर की साज-सज्जा में रूचि लेंगे। विरोधी आपके विरुद्ध चुगलखोरी कर सकते हैं।

सिंह — कम्प्यूटर साइंस और आईटी से जुड़े लोगों को करियर में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। नया प्रेम पल्लवित हो सकता है। प्रेमी जन के साथ समय बितायेंगे। विद्वान् और संस्कारित लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा।

कन्या — लम्बी दूरी की यात्रा कष्टकारी हो सकती है। व्यापार में कुछ तकलीफदेह स्थितियों का सामना करना पडेगा। ऊँचाई और गहरे स्थानों से दूर रहें। रहस्यात्मक मामलों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्य कुछ नाराज हो सकते हैं।

तुला — आज दिन बहुत शुभ रहने वाला है। जॉब में आपका मनचाहा स्थानान्तरण हो सकता है। नये आभूषण और महँगी वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। आज चित्त में प्रसन्नता रहेगी। आज अचानक से कोई अच्छा ऑफर आपको मिल सकता है।

वृश्चिक — परिजनों के साथ आनन्ददायी समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में काफी खुशहाल माहौल रहेगा। आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं,इसलिये सक्रिय रहें। बेरोजगार लोगों के रोजगार के अवसर बन रहे हैं। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी।

धनु — आज अपने प्रेमी से प्यार का इजहार कर सकते हैं। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में नये और चैलेंजिंग टास्क दिये जा सकते हैं। आपके सौन्दर्य और व्यक्तित्व के प्रति लोग आकर्षित रहेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे।

मकर — आज शरीर में थोड़ी थकावट और आलस्य की स्थिति बनेगी। घर में बेवजह की बातों में झगड़ा हो सकता है। अपनी गुप्त बातें किसी को न बतायें। जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार रखें। मन में दुविधा और असहजता महसूस होगी।

कुम्भ — सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ आज समय बितायेंगे। कारोबारी मामलों में उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका रूतबा बढेगा। बड़े भाई-बहनों से प्रेम और समर्थन मिलेगा।

मीन — आज कुछ लोग आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। अपने व्यक्तिव पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। सोच-समझकर के ही लोगों से बात करें। असयंमित खान-पान नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button