Entertainment News -मनोरंजनTOP NEWS

प्रेग्नेंट हथिनी को खिलाया पटाखों से भरा अनानास, अनुष्का शर्मा ने पोस्ट लिखा- सख्त कानून बनाने की जरूरत

नई दिल्ली: एक्ट्रेस और एनिमल एक्टिविस्ट अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। हाल ही में केरल में कुछ लोगों ने एक प्रेग्नेंट हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया। तीन दिन तक वह पानी में खड़ी रही। उसके जबड़ों में जख्म और दांत टूट गए। तीन दिन बाद उस हथिनी ने दम तोड़ दिया। हथिनी और पेट में पल रहे बच्चे की मृत्यू हो गई। 

इस घटना ने काफी लोगों को प्रभावित किया है। इसमें से एक अनुष्का शर्मा हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर दुख जताया है और कहा है कि हमें ऐसे लोगों के खिलाफ और सख्त कानून बनाने की जरूरत है।

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर न्यूज शेयर करते हुए लिखती हैं कि इसलिए हमें जानवरों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ और भी सख्त कानून बनाने की जरूरत है। इस घटना का स्क्रीनशॉट उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। 

इसके अलावा एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी ट्वीट कर लिखा है कि यह कितना दर्दनाक है। एक हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिलाना कहां की सही बात है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

Related Articles

Back to top button