अन्तर्राष्ट्रीयज्ञान भंडारटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

विश्व में 24 घंटे में मिले 2.93 लाख नये कोविड-19 संक्रमित मरीज

विश्व में 24 घंटे में मिले 2.93 लाख नये कोविड-19 संक्रमित मरीज

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है। कोविड-19 संक्रमितों की बढ़ती रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। वायरस से मरने वालों की संख्या 10 लाख तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में दुनिया में 2 लाख 93 हजार नए मामले सामने आए हैं और 2 लाख 33 हजार मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि 5 हजार 297 लोगों की जान भी चली गई।


वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 30 लाख लोग कोविड-19 संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 9 लाख 98 हजार (3.02%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 44 लाख (74%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। पूरी दुनिया में 76 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


कोरोना से सबसे प्रभावित देश

अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोविड-19 मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है। भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है। हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है। यहां अबतक 72 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 43 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 25 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

वैक्सीन आने से पहले विश्व में मौतों का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंचगा: WHO

अमेरिका: केस- 7,287,521, मौत- 209,177
भारत: केस- 5,990,513, मौत- 94,533
ब्राजील: केस- 4,718,115, मौत- 141,441
रूस: केस- 1,143,571, मौत- 20,225
कोलंबिया: केस- 806,038, मौत- 25,296
पेरू: केस- 800,142, मौत- 32,142
स्पेन: केस- 735,198, मौत- 31,232
मैक्सिको: केस- 720,858, मौत- 75,844
अर्जेंटीना: केस- 702,484, मौत- 15,543
साउथ अफ्रीकाः केस- 669,498, मौत- 16,376

DPRO Moradabad राजेश कुमार सिंह की पत्नी मनीषा सिंह का Video Social Media पर हो रहा Viral.

24 देशों में 2 लाख से ज्यादा कोरोना केस

दुनिया के 24 देशों में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है। दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है। ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली। दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 75 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है। इन चार देशों में 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है।

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है। साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

एनआईए ने मुर्शिदाबाद से अलकायदा का एक और आतंकी गिरफ्तार

दोस्तों देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button