National News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

AN-32 विमान हादसे में शहीद हुए जवानों को कल श्रद्धांजलि देंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

असम के जोरहट से उड़ान भरने के बाद अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों में क्रैश हुए वायुसेना के विमान एएन-32 में सवार 13 जवानों की मौत हो गई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शहीद जवानों को कल यानी शुक्रवार को श्रद्धांजलि देंगे। बता दें कि शहीद हुए 13 लोगों में से छह लोगों के शव बरामद हो गए हैं, जबकि बाकी सात लोगों के शरीर के पार्थिव अवशेष भी मिले हैं। शवों और अवशेषों को जोरहट लाने का प्रयास किया जा रहा है।

मालूम हो कि तीन जून की दोपहर एएन-32 विमान ने असम के जोरहट से मेंचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के आधे घंटे के अंदर विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था और उसके बाद से विमान का कुछ पता नहीं चल पाया था। विमान में पायलट सहित कुल 13 लोग सवार थे।

Related Articles

Back to top button