मनोरंजन

Bhoot Box Office Collection: बॉक्स ऑफ़िस पर जूझ रही है विक्की कौशळ की फ़िल्म, नहीं मिले दर्शक

Bhoot Box Office Collection Day 3: विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर स्टारर फ़िल्म ‘​भूत: द हॉन्टेड शिप पार्ट वन’ बॉक्स ऑफ़िस पर लगातार जूझती नजर आ रही है। फ़िल्ममेकर्स और ट्रेड विशेषज्ञों को रविवार के दिन से ख़ासी उम्मीद थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि रविवार को ‘भूत’ के कलेक्शन में उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि, फ़िल्म इस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। फ़िल्म के बिज़नेस में रविवार को सिर्फ़ लाखों का ही उछाल देखा गया।

फ़िल्म क्रिटिक और ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श के मुताबिक, ‘​भूत: द हॉन्टेड शिप पार्ट वन’ ने रविवार को 5.74 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, शनिवार का कलेक्शन 5.52 करोड़ था। फ़िल्म को शुक्रवार को ओपनिंग भी लगभग इसी के करीब थी। शुक्रवार को फ़िल्म ने 5.10 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसे में पिछले तीन दिनों में विक्की कौशल की फ़िल्म का कलेक्शन का 16.36 पहुंच गया है।

विक्की कौशल की पुरानी फ़िल्मों से तुलना करें, तो वीकेंड का बिजनेस अच्छा लगता है। अब तक विक्की कौशल को सबसे शानदार शुरुआत साल 2019 में ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ से मिला था। इस फ़िल्म ने तीन दिनों में 35.73 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, ‘राज़ी’ का वीकेंड कलेक्शन 32.94 करोड़ था। इसके बाद बारी ‘भूत’ की आती है। भूत का वीकेंड कलेक्शन अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘मनमर्जियां’ (14.33 करोड़) से ज्यादा है।

#VickyKaushal versus #VickyKaushal… *Opening Weekend* biz…

2019: #Uri ₹ 35.73 cr

2018: #Raazi ₹ 32.94 cr

2020: #Bhoot ₹ 16.36 cr

2018: #Manmarziyaan ₹ 14.33 cr

2016: #RamanRaghav 2.0 ₹ 3.98 cr

Note: #Sanju is not included in this list.#India biz.

ट्रेड विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में अब विक्की कौशल की फ़िल्म के कलेक्शन में गिरावट आ सकती है। अमूनन बॉक्स ऑफ़िस पर रविवार के बाद सोमवार को गिरावट देखी जाती है। वहीं, ‘भूत’ को आयुष्मान खुराना की फ़िल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ से जोरदार टक्कर मिल रही है। वहीं, अजय देवगन स्टारर ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ भी लगातार पकड़ बनाए हुए है। ऐसे में सोमवार को गिरावट के पूरे आसार हैं।

आपको बता दें कि विक्की कौशल की बतौर एक्टर यह पहली हॉरर मूवी है। इसके बाद वह एक पीरियड फ़िल्म में नजर आने वाले है। वह ‘सरदार उधम सिंह’ में ‘उधम सिंह’ का किरदार निभा रहे हैं। इसे शूजित सरकार निर्देशित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button