BREAKING NEWSLucknow News लखनऊNational News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशदिल्लीफीचर्ड

बड़ी खबर: प्रियंका को मोदी सरकार का अल्टीमेटम, 1 महीने में खाली करो लोधी एस्टेट

फाइल

दिल्ली, 1 जुलाई, दस्तक (ब्यूरो):  मोदी सरकार ने राबर्ट वाड्रा के बाद अब कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। सरकार ने प्रियंका गांधी को लोधी एस्टेट स्थित बंगला खाली करने को कहा है। प्रियंका को ये बंगला एक अगस्त तक खाली करना है। SPG सुरक्षा हटने के चलते बंगला खाली करने होगा। इस बाबत उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है।

प्रियंका गांधी को नोटिस मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की जारी किया गया है। 6-बी हाउस नंबर- 35 लोधी एस्टेट में प्रियंका गांधी फैमिली के साथ रहती हैं। लगभग दो दशक से प्रियंका इसी मकान में रह रही हैं।

आपको बता दें कि एसपीजी सुरक्षा के तहत गांधी परिवार को ये बंगला अलॉट किया गया था, लेकिन बीते साल केंद्र सरकार ने एसपीजी सुरक्षा हटा ली थी। मोदी सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने इसे एक साजिश करार दिया था। इस साल फरवरी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को राजस्थान और छत्तीसगढ़ के सीएम ने राज्यसभा सीट की पेशकश की थी। हालांकि इस पर प्रियंका गांधी की ओर से कोई जवाब नहीं आया था। अगर प्रियंका गांधी राज्यसभा सदस्य चुनी जातीं तो वो बंगला बरकरार रख सकती थीं।

Related Articles

Back to top button