उत्तर प्रदेशउत्तराखंडछत्तीसगढ़झारखण्डटॉप न्यूज़दिल्लीपंजाबबिहारब्रेकिंगमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजस्थानराज्यराष्ट्रीयस्पोर्ट्सहरियाणाहिमाचल प्रदेश

माही फैंस को बड़ा झटका, धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, IPL खेलते रहेंगे

नई दिल्ली, 15 अगस्त, दस्तक टाइम्स, (ब्यूरो) : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अभी भारतीय टीम के लिए धोनी खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। हालांकि एमएस धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे। ऐसे में उनके प्रशंसक आईपीएल में धोनी को खेलते हुए देख सकते हैं।

39 वर्षीय एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे। हालांकि वनडे और टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने हुए थे। लेकिन अब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। धोनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं। साथ ही धोनी के नाम कई बड़े कीर्तिमान भी दर्ज हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर खुद के संन्यास लेने का ऐलान किया है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एमएस धोनी ने लिखा है, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।’ अपने इस पोस्ट के साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

https://www.instagram.com/tv/CD6ZQn1lGBi/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

Related Articles

Back to top button