मनोरंजन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने अब माहिरा से की बदतमीज़ी, बोले- ‘तेरी शक्ल से अच्छे…

‘बिग बॉस’ के घर में टास्क के दौरान लड़ाई होना काफी आम बात है। लेकिन ‘बिग बॉस 13’ में ये लड़ाई-झगड़ा शुरुआत से ही देखने को मिला है। इस सीजन में जो कंटेस्टेंट अब तक तू-तू मैं-मैं की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में आए हैं वो हैं पारस और सिद्धार्थ। दोनों कंटेस्टेंट को घर में किसी ना किसी भिड़ते देखा गया है फिर चाहें वो लड़की हो या लड़का। शुक्रवार को यानी 13वें दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ।

13वें दिन ‘बिग बॉस’ लड़कों को नोमिनेशन से बचने के लिए एक कार्य देते हैं। इस कार्य में जीतने वाले एक लड़के के नाम के आगे से दो ब्लैक रिंग्स हट जाएंगी और बाकी के चार लड़के सीधे-सीधे नॉमिनेट हो जाएंगे। इस कार्य का नाम होता है ‘बीबी फिशरी’। इस टास्क में पांचों लड़कों के नाम का एक तालाब बनाया जाता है और तालाब में मछलियां डली हुई होती हैं। लड़कों का काम होता है कि वो अपने-अपने तालाब को साफ करते रहें और अपने तालाब की मछलियां किसी दूसरे लड़के के तालाब में डालते रहें।

इस टास्क के लिए लड़कों को दो घंटे का समय दिया जाता है। टास्क खत्म होने तक जिस लड़के के तालाब में सबसे कम मछलियां होंगी वो लड़का जीत जाएगा। इस टास्क में लड़कियों को भी अपनी मछलियां उस लड़के के तालाब में डालनी होती हैं जिसे वो बचाना चाहती हैं। इसी टास्क के दौरान महिरा आपनी बात रखती हैं लेकिन सिद्धार्थ उनकी बात काट देते हैं और उनसे बदतमीज़ी से बात करते हैं। इसके बाद उनके और महिरा के बीच बहस हो जाती हैं। महिरा सिद्धार्थ को जूता दिखाते हुए कुछ अपशब्द कहती हैं, इस पर सिद्धार्थ रिएक्ट करते हुए माहिरा से कहते हैं कि ‘उनकी शक्स से अच्छे तो उनके जूते हैं’।

Related Articles

Back to top button