Entertainment News -मनोरंजनVIDEO

Birthday Spcl: 39 वर्ष की हुई बेबो, ऐसे मनाया अपना जन्मदिन, देखे वीडियो !

फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैंl करीना कपूर रील लाइफ में कई आइकॉनिक भूमिकाओं को निभाने के लिए जानी जाती हैंl वहीं असल जिंदगी में वह एक अच्छी मां की भूमिका भी निभाती नजर आती हैंl वह एक मां के तौर पर यह सुनिश्चित करती है कि वह अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बीच एक सही संतुलन बनाए रखेl ताकि कम समय में अच्छा काम किया जा सके।

करीना एक ट्रेंडसेटर हैंl चाहे उनकी फिल्में हों, लाइफ स्टाइल हो या अपने बच्चे का पालन-पोषण हो, वह निश्चित रूप से जानती हैं कि कैसे इन सब में आगे रहना है।

करीना कपूर ने अपना जन्मदिन पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ अपने ससुराल पटौदी निवास पर मनाया हैंl सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैl इसमें करीना कपूर को जन्मदिन का केक काटते हुए देखा जा सकता हैंl इस वीडियो में सैफ अली खान करीना कपूर के पीछे खड़े नजर आ रहे हैंl

 

https://www.instagram.com/p/B2pzeBjlf4p/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

करीना कपूर आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैंl बेबो एक काम करनेवाली मां है और वह अपना अधिकांश समय काम और बेटे तैमूर के साथ समय संतुलन करने में व्यतीत करती है।

हाल ही में करीना कपूर को बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान के साथ मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट किया गया थाl जहां सभी करीना कपूर का जन्मदिन मनाने पटौदी निवास जाते नजर आए थेl अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद बेबो अक्सर अपने बेटे तैमूर को प्ले-स्कूल से लेने आती है। माँ-बेटे की जोड़ी पापराज़ी की भी पसंदीदा हैंl तैमूर के प्ले-स्कूल के बाहर कई बार क्लिक की जाती हैं।

जब भी करीना अपनी वर्क कमिटमेंट को लेकर व्यस्त होती है तो वह अपने साथ तैमूर को भी सेट पर ले आती है, ताकि वह शॉट्स के बीच उनके साथ समय बिता सके।

तैमूर को अक्सर करीना कपूर के फिल्म सेट्स पर स्पॉट किया जाता हैl हाल ही में अपने एक ब्रांड एंडोर्समेंट पर वह तैमूर को सहलाती हुई देखी गई, जो उनकी गोद में आराम से लेटे हुए नजर आ रहे थेl

Related Articles

Back to top button