टॉप न्यूज़लखनऊ

गुलदाउदी व कोलियस के फूलों की छटा ने मोहा सबका मन

लखनऊ। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई, लखनऊ) के वनस्पति उद्यान स्थित सेंट्रल लॉन में दो दिवसीय गुलदाउदी एवं कोलियस प्रदर्शनी-2019 अनुपम छटा के साथ रंगीन वातावरण में शुरू हुई। प्रदर्शनी का उदघाटन प्रो.एसके बारिक (निदेशक, एनबीआरआई,  लखनऊ) ने किया। इस साल प्रदर्शनी में कुल 1072 प्रविष्टियों को प्रदर्शित किया गया।  इस दौरान प्रदर्शनी का राजा के लिए रणजीत सिंह मेमोरियल ट्रॉफी बड़े फूल वाली गुलदाउदी (नमूनेदार गमला जिसमें एक पौधे में एक फूल हो) को मिला जिसकी बागवानी मंजीत मौर्या (सेक्टर-ए, विजय नगर, लखनऊ) को मिली।

राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान में गुलदाउदी एव कोलियस पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

प्रदर्शनी की रानी की श्रीमती रणजीत सिंह मेमोरियल ट्रॉफी छोटे फूल वाली गुलदाउदी के एक नमूनेदार गमले के लिए सत्यनाम (लामार्टिनियर बॉयज कॉलेज) को मिली। प्रदर्शनी का राजकुमार के लिए काजी सैयद मसूद हसन रनिंग चैलेंज ट्रॉफी स्पाइडर गुलदाउदी का एक नमूनेदार गमला जिसमें एक पौधे में एक फूल हो, के लिए श्रीमती रंजीता अग्रवाल (मदन मोहन मालवीय मार्ग) को मिला। वहीं वर्ष का पुष्प ‘किकू बिओरी’ के लिए राम किशोर शर्मा मेमोरियल ट्रॉफी बड़े फूलों वाली गुलदाउदी का एक नमूने वाला गमला जिसमे एक पौधे में एक फूल हो, के लिए उमा शंकर साहू (गोमती नगर) को मिली।

प्रदर्शनी का सर्वोत्तम कोलियस के लिए श्रीमती कुमुद रस्तोगी मेमोरियल रनिंग चैलेंज ट्रॉफी सर्वोत्तम कोलियस पौधे के नमूने वाले गमले के लिए लामार्टिनियर बॉयज कॉलेज को मिली। यह प्रदर्शनी कल रविवार को सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक जनता के लिए खुली रहेगी। समापन समारोह कल आठ दिसम्बर को दोपहर 4 बजे से होगा। इसमें ब्रजेश पाठक (माननीय कैबिनेट मंत्री, विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा, यूपी) मुख्य अतिथि होंगे।

Related Articles

Back to top button