TOP NEWSउत्तर प्रदेश

CM योगी के फेसबुक पेज का हुआ ऐसा हाल, लोगों के रिएक्शन जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फेसबुक पेज पर लोगों का रिस्पांस कैसा है, ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे।CM योगी के फेसबुक पेज का हुआ ऐसा हाल, लोगों के रिएक्शन जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

योगी आदित्यनाथ फेसबुक पर सबसे लोकप्रिय विशिष्ट लोगों में शुमार हैं। देश के मुख्यमंत्रियों में योगी के पेज को फेसबुक ने रैंकिंग में पहला नंबर दिया है। इसके लिए फेसबुक की ओर से उन्हें पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी दी जाएगी।

रिएक्शन, शेयर व कमेंट के आधार पर फेसबुक देश में टॉप रैंक वाले फेसबुक पेज सूची जारी करता है। हाल ही में फेसबुक ने सरकारी संस्थानों, मंत्रियों और राजनीतिज्ञों में टॉप रैंकिंग वालों का डेटा जारी किया है।

फेसबुक के भारत, दक्षिण एवं मध्य एशिया के पब्लिक पॉलिसी मैनेजर नितिन सलूजा के मुताबिक देश के मुख्यमंत्रियों में सीएम योगी आदित्यनाथ का फेस बुक पेज पहले नंबर पर है।

उन्हें सबसे ज्यादा लाइक्स और कमेंट मिले हैं। उन्हें सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया है।

मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने पर फेसबुक उन्हें ट्रॉफी भेंट करेगा। इसके लिए सलूजा ने उनसे वक्त मांगा है।

Related Articles

Back to top button