उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

CM ने कौशाम्बी में गंगा नदी में डूबने से हुई युवतियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

CM ने कौशाम्बी में गंगा नदी में डूबने से हुई युवतियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशाम्बी में गंगा नदी में डूबने से हुई युवतियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में प्रभावित परिवारों को समुचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में तीन युवतियों समेत सात बच्चे गंगा नदी में डूब गए। इनमें से तीन की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि चार को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुरई घाट का मामला

बता दें मामला पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुरई घाट का है। पूरामुफ्ती के नूरपुर (मोहिउद्दीनपुर) गांव की आशा देवी (14) पुत्री देशराज कक्षा आठ की छात्रा थी। रविवार सुबह वह कक्षा पांच में पढऩे वाली अपनी चचेरी बहन सीता (12) पुत्री मायाराम, कक्षा नौ में पढऩे वाली ममेरी बहन मीनू(15) पुत्री मान सिंह के साथ स्नान करने कुरई गंगा घाट गई थी। साथ में चार अन्य बच्चे भी नहा रहे थे। नहाने के दौरान सभी सातों बच्चे अचानक गहरे पानी में समा गए।

कार चलाना सीख रही महिला ने पांच मजदूरों को रौंदा, एक की मौके पर मौत – Dastak Times

यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। शोर-शराबे पर जुटे ग्रमीणों ने नदी में कूदकर बाकी चार बच्चों को सकुशल निकाल लिया। जबकि आशा, सीता और मीनू की  मौत हो गई, तकरीबन आधे घंटे बाद उनके शव निकले गए। हालांकि परिजन तीनों किशोरियों को लेकर नजदीकी निजी अस्पताल गए। जहां चेकअप के बाद  डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दोस्तों देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button