अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

कोरोना संक्रमण ने ली अब तक 10 लाख लोगों की जान, 74% ठीक हुए

कोरोना संक्रमण ने ली अब तक 10 लाख लोगों की जान, 74% ठीक हुए

नई दिल्ली: दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.30 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 10 लाख पहुंच गई। दुनियाभर में कोरोना वायरस की बेकाबू रफ्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में दुनिया में 2 लाख 51 हजार नए मामले सामने आए हैं और 2 लाख 27 हजार मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि 3 हजार 873 लोगों की जान भी चली गई।

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 32 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 10 लाख 2 हजार (3%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 46 लाख (74%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। पूरी दुनिया में 76 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

माफिया खान मुबारक के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, देखें वीडियो

अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है। भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है। हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है। यहां अबतक 73 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 33 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 14 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

अमेरिका: केस- 7,321,343, मौत- 209,453
भारत: केस- 6,073,348, मौत- 95,574
ब्राजील: केस- 4,732,309, मौत- 141,776
रूस: केस- 1,151,438, मौत- 20,324
कोलंबिया: केस- 813,056, मौत- 25,488
पेरू: केस- 805,302, मौत- 32,262
स्पेन: केस- 735,198, मौत- 31,232
मैक्सिको: केस- 726,431, मौत- 76,243
अर्जेंटीना: केस- 711,325, मौत- 15,749
साउथ अफ्रीकाः केस- 670,766, मौत- 16,398

विश्व में 24 घंटे में मिले 2.93 लाख नये कोविड-19 संक्रमित मरीज

दुनिया के 24 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है। दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली। दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 75 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है। इन चार देशों में 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है।


भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है। साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

विमान हादसा : यूक्रेन में विमान दुर्घटना में 22 लोगों की मौत, 6 लापता

दोस्तों देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button