अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

चीन में वापस लौटा कोरोना वायरस


बीजिंग। चीन में कोरोनावायरस लौट आया है। चीन में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले बिल्कुल खत्म हो गए थे। पर अब यह वापस आ गए हैं। इसके फैलने की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी और अब दूसरे चरण में बुधवार को 63 के करीब नए मामले दर्ज हुए हैं। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 1104 है।

चीन के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 63 में से 61 मामले बाहर से आए हैं। इससे इस बात का खतरा बढ़ गया है कि कोरोनावायरस यहां पर फिर से उभर सकता है। चीन में कोरोनावायरस के बाद 2 महीनों का लॉकडाउन कर दिया गया था। इसके बाद पिछले हफ्ते से अचानक फिर से मामले दर्ज होने लगे हैं। प्रशासन का कहना है कि लॉकडाउन खुलने के बाद लोगों के बड़ी संख्या में इधर-उधर जाने से यह फिर से पनप गया है।

उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस महामारी के फैलने की शुरुआत चीन से हुई थी और अब यह वैश्विक स्तर पर 200 से अधिक देशों में फैल गया है। भारत, अमेरिका सहित प्रमुख देशों में लॉकडाउन कर दिया गया है। लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया गया है। यूरोप, इटली, फ्रांस और स्पेन में बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button