टॉप न्यूज़ब्रेकिंगस्पोर्ट्स

भगवान राम हमारे आदर्श: दानिश कनेरिया

नई दिल्ली (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी। इसके साथ ही पूरे देश में उत्सव का माहौल हो गया। पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने राममंदिर की आधारशिला रखे जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं और यह दिन “दुनिया भर के हिंदुओं के लिए ऐतिहासिक दिन” है।

कनेरिया ने भगवान राम की तस्वीर ट्विटर पर साझा की और लिखा, “आज दुनिया भर के हिंदुओं के लिए ऐतिहासिक दिन है। भगवान राम हमारे आदर्श हैं।” कनेरिया ने एक और ट्वीट कर कहा,” भगवान राम की सुंदरता उनके चरित्र में निहित है, उनके नाम में नहीं। प्रभु श्री राम जीत के प्रतीक हैं। आज दुनिया भर में खुशी की लहर है। ये बहुत ही संतोष का क्षण है।”

उल्लेखनीय है कि अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को भूमिपूजन किया और शिलान्यास किया। इस ऐतिहासिक पल का जश्न दुनियाभर में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों ने अपने अपने तरीके से मनाया। लोगों ने तो अपने घर पर दीप जलाकर कलयुग में भगवान राम के वनवास के खत्म होने के प्रतीक के रूप में इस दिन को एक पर्व के रूप में मनाया।

Related Articles

Back to top button