ज्ञान भंडार

GOOD NEWS : धोनी ने आईपीएल के लिए शुरु किया अभ्यास

चेन्नै। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली एमएस धोनी की चेन्नै सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी हैं। धोनी ने अंबाती रायुडू और केदार जाधव के साथ शनिवार को अभ्यास किया। धोनी शुक्रवार रात को यहां पहुंचे और टीम के साथ जुड़ गए।

उन्हें मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग और बल्लेबाजी कोच माइक हसी से भी बात की। फ्लेमिंग और हसी की देखरेख में एमएस धोनी, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, सुरेश रैना और अन्य बल्लेबाज नेट पर अभ्यास करते देखे गए। इसी के बाद सीएसके ने इस अभ्यास सत्र का विडियो और तस्वीरें ट्विटर हेंडल पर साझा की हैं। अभ्यास सत्र के बाद हसी ने उम्मीद जताई कि टीम इस बार भी सफलता हासिल करेगी।

Related Articles

Back to top button