Lucknow News लखनऊTOP NEWSउत्तर प्रदेश

ईओ और चौकी इंचार्ज ने सिद्धौर कस्बे के मोहल्लों का लिया जायजा

सिद्धौर बाराबंकी: मंगलवार को स्थानीय कस्बे में नगर पंचायत के ईओ के साथ मिलकर चौकी इंचार्ज ने मोहल्ले का भ्रमण किया। जहां पर जी भी कमियां नज़र आईं उसको तत्काल दूर कराने के लिए आदेश भी दिए गए। सफाई व्यवस्था को और सही तरीके से करने के लिए भी ईओ ने कर्मचारियों से कहा।

कस्बे के लोग अभी अपने घरों में रहे इसके लिए ईओ और पुलिस दोनों ने लोगों से अपील की है। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद कस्बे में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की जांच भी की गई। सिद्धौर कस्बे में 10 दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव एक महिला का केस सामने आया था। जिसके बाद से सिद्धौर कस्बे को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। 3 किलोमीटर की परिधि में सीमाएं सील कर दी गई थी। 

जिला प्रशासन के आदेश पर 12 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे कस्बे की निगरानी के लिए लगाए गए थे। और लोगों से घरों में रहने के लिए कहा गया था। जरूरत के हर सामान लोगों के घरों तक पहुंचाए जा रहे थे।

मंगलवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव के साथ चौकी इंचार्ज रविंदर यादव ने सिद्धौर कस्बे के मोहल्लों का भ्रमण किया। जिसमें सफाई व्यवस्था के साथ कानून व्यवस्था का जायजा लिया। कस्बा वासियों से लांकडाऊन का पालन करने के लिए लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

इस संबंध में चौकी इंचार्ज रविन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव केस निकलने के बाद से लोगों को घरों में ही रहने के लिए कहा गया था। जिससे किसी प्रकार का संक्रमण आगे न फैलने पाए। चारों तरफ से सीमाएं सील कर दी गई थी। और लोगों के घरों तक आवश्यक चीजें पहुंचाई जा रही हैं। कस्बे में सब ठीक चल रहा है।

Related Articles

Back to top button