ब्रेकिंगराष्ट्रीयहरियाणा

हरियाणा में पिता ने 6 दिन की बच्ची को पैरों से दबाकर मार डाला

सात साल बाद घर में पैदा हुई थी बच्ची

यमुनानगर/चंडीगढ़ : हरियाणा के यमुनानगर में एक बाप ने अपनी नवजात बच्ची को रात में सोते समय पैरों से दबाकर मार डाला। मृतक बच्ची का सात दिन पहले ही जन्म हुआ था। इसकी सूचना सदर यमुनानगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। अभी आरोपी फरार चल रहा है। उतर प्रदेश के जिला शामली के थाना भवन गांव निवासी वर्षा ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले रूप नगर निवासी नीरज के साथ हुई थी। नीरज मजदूरी करता है।

सात साल बाद वर्षा ने सिविल अस्पताल में 24 सितबंर को एक बच्ची को जन्म दिया। जिससे उसका पति नीरज खुश नहीं था। जब से गुडिय़ा हुई वह बोल रहा था कि गुडिय़ों क्यों आई। रात को करीब साढे 11 बजे वह अपनी मां के घर से आया। उसकी मां रूप नगर में ही दूसरे मकान में रहती है। वहां से आने के बाद वह अपनी पत्नी व बच्ची के पास लेट गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने नमामि गंगे योजना के तहत 6 बड़ी परियोजनाओं का किया उद्घाटन

आरोप है कि रात को करीब साढे तीन बजे उसने मां के पास सो रही बच्ची के ऊपर पैर रख कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। बच्ची की मां वर्षा ने इसकी सूचना अपनी बहन रितू को दी। उन्होंने आकर देखा कि बच्ची मृत पडी हुई है तो इसकी सूचना सदर यमुनानगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया।

मृतक बच्ची की मां वर्षा का आरोप है कि आरोपी पति नीरज उसके साथ पहले भी झगडे करता था, लेकिन जब से उसने बेटी को जन्म दिया है, वह तब से ज्यादा उसके साथ झगडा कर रहा था। वह रात को करीब साढे 11 बजे आकर उनके पास लेट गया और मौका लगते ही बच्ची के ऊपर टांग रखकर बच्ची की हत्या कर दी। आरोप है कि वर्षा की बहन रितू के साथ भी उसने रात को झगडा किया था। नवजात बच्चे की मां वर्षा ने बताया कि शादी के साल 7 साल के बाद बहुत मन्नतें मांगने के बाद बच्ची का जन्म हुआ था। बच्ची होने की खुशी को भी अभी नहीं मना पाए थे कि बच्ची की हत्या कर दी गई। मामले की जांच कर रहे थाना सदर यमुनानगर प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि उन्हें सुबह ही बच्ची की हत्या करने बारे सूचना मिली है। उन्होंने बच्ची की मां वर्षा के ब्यान पर पिता नीरज के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

15 अक्टूबर से शुरु होगा पिलरो का निर्माण,जून 2021 तक पूरा हो जाएगा पिलर का काम

Related Articles

Back to top button