उत्तर प्रदेशस्पोर्ट्स

प्रथम यूपी राज्य रैंकिंग टेबुल टेनिस कल से, 430 खिलाड़ी खेलेंगे

लखनऊ: राज्य के दिग्गज वरीय प्लेयर्स 21 जून से शुरू हो रही प्रथम यूपी राज्य रैंकिंग टेबुल टेनिस टूर्नामेंट में जोर आजमाइश करेंगे. जिला टेबुल टेनिस संघ लखनऊ के तत्वाधान में एवं उत्तर प्रदेश टेबुल टेनिस संघ के समन्वय से आयोजित तथा स्टेग इंटरनेशनल मेरठ द्वारा प्रेरित ये टूर्नामेंट 21 से 23 जून तक इंटीग्रल विश्वविद्यालय परिसर, कुर्सी रोड, लखनऊ में हो रहा है.

जिला टेबुल टेनिस संघ के प्रेसिडेंट सईद नदीम अख्तर ने बताया कि टूर्नामेंट में पूरे प्रदेश से करीब 430 खिलाड़ी दस वर्गो (बालक एवं बालिका) में उतरेंगे. प्रतियोगिता में मैच दो सत्र में सुबह 8:30 बजे से 1:30 बजे तक तथा 2:30 बजे से 8:30 बजे तक खेले जायेंगे.  इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राहुल प्रकाश (अंर्तराष्ट्रीय अम्पायर) एवं उप निर्णायक अतिन रस्तोगी (अंर्तराष्ट्रीय अम्पायर होंगे). आयोजन सचिव एन.के. लाहिड़ी ने बताया कि उत्तर प्रदेश टेबुल टेनिस संघ द्वारा कुल 28,000 रूपये की नकद राशि का पुरस्कार प्रायोजित किया गया है. टूर्नामेंट का उद्घाटन  प्रोफेसर सईद वसीम अख्तर (संस्थापक उपकुलपति इंटीग्रल विश्वविद्यालय) 21 जून को शाम 5.30 बजे करेंगे. फाइनल 23 जून को दोपहर 2:30 बजे से खेला जायेगा।

अभिनव बेलवाल व राधाप्रिय गोयल पुरुष व महिला वर्ग में टॉप सीड

पुरुष: 1. अभिनव बेलवाल (गाजियाबाद) 2. सार्थक सेठ (गाजियाबाद)  3. दिव्यांश श्रीवास्तव (लखनऊ) 4. हार्दिक पालीवाल (आगरा),  महिला: 1. राधाप्रिय गोयल (गाजियाबाद) 2. सुहाना नारगिनारी (मुरादाबाद) 3. तनु गुप्ता (प्रयागराज),  4. काव्या गुप्ता (प्रयागराज),  यूथ बालक: 1. सार्थक सेठ (गाजियाबाद) 2. दिव्यांश श्रीवास्तव (लखनऊ) 3. विभोर गर्ग (गाजियाबाद) 4. हार्दीक पालीवाल (आगरा), यूथ बालिका: 1. सुहाना नारगिनारी (मुरादाबाद) 2. राधाप्रिय गोयल (गाजियाबाद) 3. काव्या गुप्ता (प्रयागराज), 4. श्रूती गुप्ता (प्रयागराज), जूनियर बालक: 1. विभोर गर्ग (गाजियाबाद) 2. अक्षत त्यागी (गाजियाबाद) 3. सार्थ मिश्रा (गाजियाबाद) 4. शिवम् चन्द्रा (गाजियाबाद), जूनियर बालिका: 1. सुहाना नारगिनारी (मुरादाबाद)2. अम्बिका गुप्ता (प्रयागराज), 3. महिका दिक्षित (गाजियाबाद) 4. राधाप्रिय गोयल (गाजियाबाद), सब-जूनियर बालक: 1. सार्थ मिश्रा (गाजियाबाद) 2. शिवम् चन्द्रा (गाजियाबाद) 3. दक्ष त्यागी (गाजियाबाद) 4. श्रीधर जोशी (गौतम बुद्ध नगर), सब-जूनियर बालिका: 1. अम्बिका गुप्ता (प्रयागराज), 2. वर्तिका भारत (आगरा) 3. काश्वी दीक्षित (गाजियाबाद) 4. वैश्नवी यादव (प्रयागराज),  कैडेट बालक: 1. दर्श श्रीवास्तव (लखनऊ) 2. अर्नव पंवार (गाजियाबाद) 3. आदित्य चन्द राज (गाजियाबाद) 4. अक्षित भाटिया (गाजियाबाद), कैडेट बालिका: 1. अनिका गुप्ता (गाजियाबाद) 2. सुहानी महाजन (गाजियाबाद) 3. अवनी त्रिपाठी (गाजियाबाद) 4. त्रीशा (गौतम बुद्ध नगर).

Related Articles

Back to top button