अपराधटॉप न्यूज़फीचर्डराज्यहिमाचल प्रदेश

तेज रफ्तार ने ली चार युवकों की जान, खाई में गिरी कार

हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार ने ली चार युवकों की जान, खाई में गिरी कार

किन्नौर (एजेंसी): हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार देर रात बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

आपको बता दें कि यह घटना हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सांगला इलाके में हुई। शुक्रवार देर रात खरोगला में एक बोलेरो कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनका पहले सांगला सीएचसी में प्राथमिक उपचार हुआ, फिर एमजीएमसी रामपुर खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।

कानपुर में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन कर रहा खेल विभाग

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अंशुमन पुत्र नंद किशोर (20), ओमकृष्ण पुत्र इंद्र दिवन (19), सिकंदर पुत्र बलराज सिंह (20), निवासी सांगला गांव, आदेश पुत्र देव चंद्र (20) गांव बोनिग्सरिंग शामिल हैं। वहीं, पारस पुत्र ओंकार सिंह (20), अंकित पुत्र सुरेंदर चौहान (19), निकेश पुत्र संजय उम्र (19) घायल हैं। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने हादसे की पुष्टि की है। 

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर हैैै। हादसे में मारे गए युवकों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया हैै। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button