अपराधटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

विकास दुबे एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में विकास दुबे के शरीर से निकली चार गोलियां

लखनऊ: कानपुर में आठ पुलिसकमिर्यों को मौत की नींद सुलाने वाला विकास दुबे का कुछ देर पहले ही पोस्टमार्टम हुआ है जिसमें रिपोर्ट आई है कि उसके शरीर में चार गोलियां मिली है। आपको बता दें कि विकास दुबे के शव 12:30 बजे पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि विकास के शव से चार गोली मिली है। उसके सीने में तीन गोली लगी है।
हैलट अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया कि चारों पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर है। जिन दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी थी, वह खतरे से बाहर हैं।

वहीं कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि एसटीएफ की टीम ने बहादुरी दिखाई। साहसिक कदम उठाते हुए दुर्दांत अपराधी को मार गिराया गया। साथ विकास दुबे के साथ एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी है। दोनों पुलिसकर्मी आउट ऑफ डेंजर हैं।

सूत्रों की जानकारी के आधार पर एनकाउंटर में मारे गए अपराधी विकास दुबे का कोरोना सैंपल लिया गया है। अब कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी। दरअसल, विकास का एक गुर्गा कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद विकास की भी कोरोना जांच कराई जा रही है।

सुबह घायल पुलिसवालों को हैलट अस्पताल लाया गया था बताया जा रहा है कि चार पुलिसकर्मी घायल हैं। दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी है। गाड़ी पलटने वाली जगह पर फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई है। पांच सदस्यीय टीम सारे सबूत इकट्ठा कर रही है।

कानपुर पुलिस का बयान

कानपुर पुलिस ने बयान जारी करके एनकाउंटर की पुष्टि की। पुलिस ने कहा कि विकास दुबे हथियार छीनकर भाग रहा था। विकास दुबे को सरेंडर करने के लिए कहा गया। इस दौरान मुठभेड़ में विकास दुबे को मार गिराया गया।

कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि विकास दुबे को ला रही गाड़ी पलटी थी। वो किसी तरह बाहर निकला और घायल सिपाहियों की पिस्टल छीनकर भागने लगा। फायरिंग हुई और उसे भी गोली लगी। 4 सिपाही भी घायल हैं।


कैसे हुआ एनकाउंटर

कानपुर पुलिस के मुताबिक पूरा घटनाक्रम कुछ यूं हुआ। कानपुर के भौंती में जब गाड़ी पलटी तो मौके का फायदा उठाकर विकास ने भागने की कोशिश की। उसने पुलिसवालों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। पीछा कर पुलिसवालों ने उसे घेर लिया और सरेंडर करने को कहा, लेकिन विकास दुबे पुलिस पर फायरिंग करने लगा।

विकास दुबे के सीने और कमर में गोली लगी

कानपुर पुलिस और एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में विकास दुबे बुरी तरह जख्मी हुआ। उसे कानपुर के हैलट अस्पताल लाया गया। अस्पताल में पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। जब पोस्टमार्टम हुआ तो डॉक्टर की टीम ने जानकारी दी है कि विकास दुबे के सीने और कमर में गोली लगी है जिसके कारण विकास दुबे की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button