टॉप न्यूज़लखनऊस्पोर्ट्स

इंडो-फ्रांस टेस्ट सीरीज के लिए फ्रांस की महिला ए हॉकी टीम कल आएगी लखनऊ

लखनऊ। नवाबों के शहर पर एक बार फिर हॉकी का जुनून सिर चढ़कर बोलने वाला है। मौका होगा आगामी नौ से 13 फरवरी के मध्य होने वाली इंडो फ्रेंच हॉकी सीरीज का जिसमें हिस्सा लेने के लिए फ्रांस की महिला ए हॉकी टीम मंगलवार को लखनऊ पहुंच जाएगी। फ्रांस की टीम भारत की महिला ए हॉकी टीम के खिलाफ चार मैच खेलेगी। इस सीरीज की तैयारी के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का कैंप लखनऊ के साई सेंटर में लगाया जा रहा है जहां भारतीय टीम अपनी तैयारियों को धार दे रही है।
तीन मैच लखनऊ में तो एक मैच गोरखपुर में होगा
चौधरी चरण सिंह एअरपोर्ट पर फ्रांस की टीम मंगलवार (4 फरवरी) को सुबह 10ः30 बजे आएगी। इस दौरान हॉकी इंडिया के अलावा यूपी हॉकी संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस सीरीज में चार मैच आठ फरवरी, नौ फरवरी, 11 फरवरी और 13 फरवरी को होंगे। इसमें आठ, नौ और 13 फरवरी को मैच लखनऊ के विजयंतखंड गोमतीनगर स्थित पद्मश्री मो.शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं 11 फरवरी को मैच गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज पर बने सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम पर खेला जाएगा। लखनऊ में मुकाबले दूधिया रोशनी में होंगे जबकि गोरखपुर में दिन में मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मुकाबले होंगे। इस मैच के लिए दोनों टीमें पद्मश्री मो.शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम पर पसीना बहाकर अपनी तैयारियों की परख करेगी।
भारत और फ्रांस की जूनियर महिला हॉकी टीम दोनोें देशों की ए टीम के तौर पर आठ और नौ फरवरी को लखनऊ में मैच खेलेंगी। उसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी 10 फरवरी को ही गोरखपुर आ जाएंगी। 11 फरवरी को मैच खेलने के बाद शाम को करीब पांच बजे दोनों टीमें यहां से बस द्वारा लखनऊ रवाना हो जाएंगी। उसके बाद दोनों टीमें सीरीज का अंतिम मैच लखनऊ में खेलेंगी।
मैच का कार्यक्रमः-
1. आठ फरवरी ( पद्मश्री मो.शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम ): शाम पांच बजे
2. नौ फरवरी (पद्मश्री मो.शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम): शाम पांच बजे
3. 11 फरवरी ( गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज का सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम): दोपहर 12 बजे
4. 13 फरवरी (पद्मश्री मो.शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम): शाम पांच बजे

Related Articles

Back to top button