BREAKING NEWSTOP NEWSस्पोर्ट्स

हॉकी इंडिया ने भी दी 25 लाख की मदद

नयी दिल्ली। हॉकी इंडिया ने कोरोना वायरस कोविड-19 के खिलाफ देश की जंग में प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये की मदद देने की बुधवार को घोषणा की।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा कि यह फैसला हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में लिया गया।उन्होंने कहा, “संकट की इस घड़ी में हमें एक राष्ट्र के रूप में खड़ा होना है और मिलकर इस वैश्विक महामारी से लड़ना है। हॉकी इंडिया में हमारा फर्ज है कि हम अपने लोगों की मदद करें।”

Related Articles

Back to top button