अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 31 मई 2020: जानिये कैसा रहेगा महीने का आख़िरी दिन…

मेष — व्यवसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। नया घर लेने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी की वजह से किसी समस्या से पार पा सकेंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। चित्त शान्त और गम्भीरता युक्त रहेगा।

वृषभ — सुबह किसी बात पर गुस्सा हो सकते हैं। दोपहर के बाद आपके आत्मविश्वास में शानदार वृद्धि होगी। प्रेमी जन के साथ बहुत अच्छा वक्त बितायेंगे। अपनी योग्यता का भरपूर सार्थक उपयोग कर पायेंगे। बच्चों की प्रगति से उत्साहित रहेंगे।

मिथुन — परिस्थितियों का गलत आकलन कर सकते हैं। व्यापार की समस्याओं में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बहसबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ने के कारण समस्या बढ़ेगी।

कर्क — मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। आपका आत्मबल और मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है।

सिंह — व्यर्थ की समस्याओं से मन व्यथित हो सकता है। सरकारी कार्य अटक सकते हैं। माता-पिता की दवाइयों पर धन खर्च होगा। जीवनशैली व्यवस्थित रखें। घर और परिवार वालों के साथ समय बितायें। परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा।

कन्या —  कार्य पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से बेहद शुभ है। अपने काम करने के तरीके को बदलने का विचार बनायेंगे। समाज में आपकी सराहना होगी। घर का माहौल सुखदायक रहेगा।

तुला — कारोबार में हानि हो सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी चिन्ताओं से मुक्ति मिलेगी। पुराने विवाद उठ खड़े हो सकते हैं। शान्त होकर अपने काम में ध्यान दें। हो सके तो महत्वपूर्ण कार्यों को दो दिनों के लिये टाल दें। संयम और सहनशीलता का परिचय देते हुये कार्य करें।

वृश्चिक — किसी आलोचक की बात को गम्भीरता से न लें। दिन पूरी तरह के आपके लिये लाभकारी रहेगा। प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क प्रगाढ़ होंगे। परिवार में आप लोगों के बीच सेतु की तरह काम करेंगे। दोस्तों और रिशतेदारों से प्रोत्साहन और अपेक्षित मदद मिलेगी।

धनु — ज्ञान प्राप्ति की अभिलाषा तीव्र होगी। नयी नौकरी ढूंढ रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है। परिवार वाले आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अपने विचारों से कई लोगों को प्रभावित करेंगे।

मकर — जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। नये व्यापारिक सौदे हो सकते हैं। आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा। ललित कलाओं और मनोरंजन में काफी रुचि लेंगे। व्यर्थ विवादों को टालने का प्रयास करें। काम के बजाय योजनाओं में ज्यादा रुचि रहेगी।

कुम्भ — शरीर में आलस्य और मन में कन्फ़्यूजन का बोलबाला रहेगा। कारोबार में अव्यवस्था हो सकती है। कार्यों में कुछ अवरोध आ सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं की अवहेलना न करें। किसी भी बात पर भरोसा करने के बजाय उसकी सत्यता पहले परख लें।

मीन — घरेलू विवाद आज सुलझ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं। नयी ज़िम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक लेन-देन से लाभ मिलेगा। दिन आनन्ददायी और उत्साह से भरपूर रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button