अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 30 मई 2020: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आज कुछ नया सीखने की इच्छा जागृत होगी। कारोबार में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। जीवन में कोई नया प्रेम सामने आ सकता है। मनोरंजन कार्य में रुचि लेंगे। अपने बौद्धिक कौशल से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। प्रेमी जन आपसे बुरा बर्ताव कर सकता है।

वृषभ — अपनी कोशिशें न छोड़ें। प्रयत्न करते रहें कार्य अवश्य सिद्ध होगा। जॉब में चुनौतियाँ और ज़िम्मेदारी बढ़ने वाली है। कारोबार में नकदी की समस्या बढ़ सकती है। परिवार में खुशहाली रहेगी। कार्य समय पर पूरे न होने से मन अप्रसन्न रहेगा।

मिथुन — मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी भाग्यशाली रहने वाला है। अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर पायेंगे। जॉब में स्थान-परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सहयोगी कर्मचारियों के व्यवहार से काफी प्रसन्नता रहेगी। आपका मनोबल बढ़ेगा।

कर्क — आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नये बिजनेस सम्बन्ध बन सकते हैं। उत्तेजना पूर्ण निर्णय लेने से बचें। किसी पुराने दोस्त से बात होगी।

सिंह — अपने आत्मसम्मान को लेकर सचेत रहें। करियर में स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। पेशेवर सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। मन शान्त रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग और प्रशंसा प्राप्त होगी।

कन्या —  नया कार्य शुरू करने में कठिनायी आयेगी। धार्मिक कार्यों में मन नहीं लगेगा। आय से ज्यादा व्यय होगा। निजी सम्बन्धों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। घर के लोगों के साथ विनम्र भाव रखें। बॉस आपसे भेदभाव कर सकता है।

तुला — कुसंगति से हानि हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। अति उत्साह में कोई कठिन कार्य करने की ठान लेंगे। अपनी कमियों को पहचानें और उन्हें दूर करने की कोशिश करें वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी भी तरह के नशे से दूर रहें।

वृश्चिक — दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। पार्टनर्स के माध्यम से अच्छा लाभ हो सकता है। सरकारी कार्यों की बाधा सुलझ सकती है। आज दिन भर कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। सुख के साधनों में धन खर्च करेंगे।

धनु — कार्यप्रणाली को लेकर असन्तोष हो सकता है। किसी योग्य व्यक्ति के परामर्श से किसी समस्या का समाधान खोज लेंगे। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। आत्मविश्वास को कम न होने दें। उच्च शिक्षा को लेकर असमंजस में रहेंगे।

मकर — सफलता न मिलने से मन व्यथित रहेगा। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रेमी जन को लेकर कोई गलतफहमी हो सकती है। उधार लेन-देन से बचें। जॉब में सैलरी को लेकर के कुछ बात बिगड़ सकती है।

कुम्भ — जीवनसाथी के व्यवहार से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। घर में स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। जीवन में प्रेम का प्रवाह बढ़ेगा। जॉब और बिजनेस दोनों ही दृष्टिकोण से दिन जबरदस्त लाभकारी रहने वाला है। प्रियजनों का काफी सहयोग मिलेगा।

मीन — कोई बुरी आदत आज छोड़ सकते हैं। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। सन्तान से सम्बन्धित कोई शुभ समाचार मिलेगा। मन की दुविधा दूर होगी। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। दिन का काफी अच्छी तरह से आनन्द उठायेंगे।

Related Articles

Back to top button