वीडियोस्पोर्ट्स

ICC ने धोनी को दिया गिफ्ट, कहा- तुम दुनिया के सबसे अच्‍छे खिलाड़ी

भारतीय टीम के सुपरस्‍टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्‍मदिन से पहले ही आईसीसी ने शानदार गिफ्ट दे दिया है। आईसीसी ने धोनी को भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने वाला बताते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया है। महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई यानी कल रविवार को अपना 38वां जन्‍मदिन सेलीब्रेट करेंगे।

भारतीय क्रिकेट के दिग्‍गजों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित आईसीसी ने एक वीडियो पोस्‍ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें उन्‍हें भारतीय क्रिकेट को बदलने वाला चेहरा बताया गया है। आईसीसी ने क्रिकेट को दिए योगदान के लिए महेंद्र सिंह धोनी को यह तोहफा दिया है। इसमें लिखा गया है कि धोनी ऐसा नाम है जिसने पूरी दुनिया के करोड़ों को इंस्‍पायर किया है। आईसीसी ने उन्‍हें निर्विवाद विरासत का मालिक बताया है। इसके अलावा आईसीसी ने लिखा है कि महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक नाम नहीं है।

आईसीसी के इस वीडियो पोस्‍ट में धोनी के अलग अलग विनिंग मोमेंट और हिटिंग मोमेंट को दिखाया गया है। इसके अलावा कई खिलाडि़यों को धोनी की तारीफ करते दिखाया गया है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ऐसे इकलौते कप्‍तान हैं जिसने टीम इंडिया को दो दो वर्ल्‍ड कप खिताब दिलाए हैं। भारत ने वर्ल्‍ड कप का पहला खिताब 1983 में कपिल देव की कप्‍तानी में जीता था। इसके बाद धोनी की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने 2011 में दूसरी बार इस खिताब को हासिल किया था। इससे पहले धोनी टी 20 वर्ल्‍ड कप जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी और दुनिया के पहले कप्‍तान बने थे।

यह दिग्‍गज खिलाड़ी रविवार 07 जुलाई को अपना 38वां जन्‍मदिन मनाएगा। वहीं, इस वर्ल्‍ड कप में धीमी शुरुआत को लेकर कुछ लोगों ने धोनी की आलोचना भी की है। इसके बाद अब धोनी ने कहा है कि कुछ लोग चाहते हैं कि मैं सन्‍यास ले लूं। धोनी ने कहा है कि वह नहीं जानते हैं कि वह कब संन्‍यास लेंगे। इस वर्ल्‍ड कप में भारत का अंतिम लीग मुकाबला श्रीलंका के साथ शनिवार यानी आज होने वाला है। ऐसे में आज के मैच में धोनी शानदार परफार्मेंस दिखा सकते हैं।

देखे वीडियो:

https://twitter.com/i/status/1147369582392295424

Related Articles

Back to top button