स्पोर्ट्स

IPL में चार हजारी बने शिखर, तोड़ा धोनी और वार्नर का रिकार्ड

कोलकाता  । कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल सीजन-11 के क्वालीफायर-2 मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर शिखर धवन ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्झ कर लिया। धवन ने 24 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इसी के साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर के 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं।
– धोनी को छोड़ा पीछे
इस मामले में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी 174 मैच खेलकर 4,016 रन बना चुके हैं, वहीं धवन के नाम अब 142 मैचों में 4,032 रन दर्ज हो गए हैं। इसके अलावा धवन 4 हजारी बनने वाले 8वें बल्लेबाज बने। उनसे पहले सुरेश रैना 4953 , विराट कोहली 4948, रोहित शर्मा 4493, महेन्द्र सिंह धोनी 4016, गौतम गंभीर 4217, रोबिन उथप्पा 4127 और डेविड वॉर्नर 4014 यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड सुरेश रैना के नाम है। उन्होंने अब तक 171 पारियों में 4953 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 35 अर्धशतक जड़े हैं।

Related Articles

Back to top button