TOP NEWSस्पोर्ट्स

IPL 2018 : खत्म हुआ मुंबई का सूखा, आरसीबी को 46 रनों से हराया

मुंबई । मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में मुंबई ने अपना पहला मैच जीता। टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 46 रन से हराया। मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 213 रन बनाए। जवाब में आरसीबी 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी। आरसीबी के लिए इस मैच में खास यह रहा कि उसके कप्तान विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट के आईपीएल में अब 4613 रन हो गए हैं। इस मैच से पहले सुरेश रैना 4,558 रन के साथ टॉप पर थे।


इससे पहले विराट कोहली ने टॉस जीता और मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई इंडियन्स ने क्रिस लुईस 65 और कप्तान रोहित शर्मा की 94 रनों की धुंआधार पारी की बदौलत निर्धारित ओवरों में 06 विकेट के नुक्सान पर 213 रन बनाकर रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया। उमेश यादव ने पहले ही ओवर की दो गेंदों पर दो विकेट ले लिए। पहली ही बॉल पर सूर्यकुमार यादव 0 को और दूसरी बॉल पर ईशान किशन 0 को आउट कर मुंबई को जोरदार दो झटके दिये। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और लुइस ने पहले पारी को संभाला और बाद में मैदान में चारो और शॉट लगाकर रनगति को आगे बढ़ाया।

दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 61 गेंद पर 108 रनों की साझेदारी हुई। इस बीच लुईस ने पहले 34 बॉल पर अपनी हॉफ सेंचुरी पूरी की और बाद में तेजी से खेलते हुए वे 65 के निजी स्कोर पर कोरी एंडरसन की गेंद पर क्विंटन डी कॉक के हाथो लपके गए। लुईस ने 42 गेंद पर 6 चौके और 5 छक्कों के सहारे ये पारी खेली। इसके बाद एक छोर पर कप्तानी पारी खेल रहे रोहित शर्मा ने 32 गेंदों पर 6 चौके और 02 छक्कों के सहारे अपनी हॉफ सेंयुरी पूरी की। रोहित ने कुणाल पांडया के साथ मिलकर 40 रनों की साझेदारी की।

हालांकि तेजी से रन बनाने के प्रयास में पांडया 15 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गये। पोलार्ड महज 5 रन बनाकर क्रिस वोकास की बॉल पर डिविलर्स द्वारा लपक लिये गये। एक छोर पर शतक की ओर बढ़ रहे रोहित 94 रन के निजी योग पर कोरी एण्डरसन की गेंद पर वोकास को कैच दे बैठे। रोहित ने अपनी पारी में 52 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाये। हार्दिक पांडया ने 5 गेंद पर 1 चौका और 2 छक्के की मदद से 17 नाबाद रन बनाए।

 

उमेश यादव ने 4 ओवर में 36 रन देकर 02 विकेट लिये। मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 34 रन दिये। चहल ने 3 ओवर में 32 रन दिये। कोरी एंण्डरसन ने 4 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट लिये। क्रिस वोकास ने 3 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया। वाशिंगटन सुंदर ने 2 ओवर में 32 रन दिए।

Related Articles

Back to top button