स्पोर्ट्स

IPL 2019 नीलामी का यह है पूरा शेड्यूल, जानें कब और कैसे देख सकते हैं लाइव

IPL नीलामी का समय धीरे धीरे पास आ रहा है, जब यहां आईपीएल की नीलामी चल रही होगी तब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में मैच खेल रही होगी। बता दें कि 18 दिसंबर को जयपुर में ये ऑक्शन होने वाला है।

IPL 2019 नीलामी का यह है पूरा शेड्यूल, जानें कब और कैसे देख सकते हैं लाइव  इस बार 346 खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे। मालूम हो कि 1003 खिलाड़ियों ने अपने नाम ऑक्शन के लिए दिए थे। उनमें से फ्रेंचाइजियों ने अपनी अपनी पंसद के खिलाड़ियों की लिस्ट BCCI को दी थी। इन खिलाड़ियों में से सबके ज्यादा बेस प्राइज वाले खिलाड़ी हैं – ब्रेंडन मेक्कुलम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, शॉन मार्श, कोलिन इंग्राम, कोरे एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, सैम कुर्रन और शॉर्ट का बेस प्राइज 2 कोरड़ है। IPL 2019 की नीलामी मंगलवार को 18 दिसंबर 2018 को दोपहर 2.30 बजे होगी। ये ऑक्शन जयपुर में होगी। आप इस नीलामी को लाइव स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं।

भारत में हर साल IPL का क्रेज देखते ही बनता है। हर कोई किसी न किसी टीम को सपोर्ट करता है। क्या आप जानते हैं हर टीम का हाइएस्ट रन गेटर कौन है, नहीं जानते तो आइए हम आपको बताते हैं..

राजस्थान रॉयल्स- 2011 से अजिंक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स के साथ बने हुए हैं। इतना ही नहीं स्टीव स्मिथ के बैन होने के बाद रहाणे को कप्तान बनाया है। रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से 80 पारियां खेली हैं जिसमें उन्होंने कुल 2417 रन बनाए हैं। उन्होंने RCB के खिलाफ शतक भी बनाया है।

दिल्ली कैपिटल्स – 6 साल तक दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने पर विरेंद्र सहवाग ने सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। सहवाग ने 79 पारियों में 2117 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में उनके बाद डेविड वॉर्नर. ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर का नाम है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर – विराट कोहली ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो शुरू से अबतक एक ही फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि IPL में विराट ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। विराट ही एक ऐसे खिलाड़ी है जिसने एक सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाए हों। विराट ने RCB के लिए 155 पारियां खेली हैं जिसमें उन्होंने 4948 रन बनाए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स- 2 बार KKR को जीत का स्वाद चखाने वाले गौतम गंभीर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। गंभीर ने KKR के लिए अपनी 108 पारियों में 3035 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में गंभीर के बाद उथप्पा, युसुफ पठान, कैलिस का नाम है।

किंग्स XI पंजाब – पंजाब के लिए शॉन मार्श ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने पंजाब के लिए 69 पारियां खेली हैं। जिसमें उन्होंने 2477 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा की कप्तानी में 3 बार मुंबई ने IPL ट्रॉफी जीती है। 2011 में रोहित मुंबई से जुड़े थे। रोहित शर्मा ने 124 पारियों में 3233 रन बनाए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद – 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने विजेता थी। वॉर्नर ने SRH के लिए 59 पारियां खेली हैं जिसमें उन्होंने 2579 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपरकिंगस – CSK की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सुरेश रैना हैं। रैना ने अपनी 143 पारियों में 4144 रन बनाए हैं। धोनी के चोटिल होने की वजह से उन्होंने 3 मैचों के लिए कप्तानी भी की थी।

Related Articles

Back to top button