BREAKING NEWSPolitical News - राजनीतिTOP NEWSफीचर्ड

JDS नेता और पूर्व राज्य मंत्री अमरनाथ शेट्टी का 80 की उम्र में निधन

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और जेडीएस नेता के अमरनाथ शेट्टी का सोमवार को 80 साल की उम्र में अस्पताल में निधन हो गया है। कुछ दिनों पहले उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण मंगलूरू के एजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह ईमानदार और सभ्य राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते थे। शेट्टी जमीनी स्तर से राजनीति में शामिल हुए थे।

1965 में वह करकरा तालुक के पलाडका ग्राम पंचायत के अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद वह मूदाबिदरी टीएमसी के अध्यक्ष बने थे। वह मूदाबिरी विधानसभा से तीन बार 1983, 1987 और 1994 में विधायक चुने गए थे। वह जेडीएस के शासन के दौरान पर्यटन और मुजराई मंत्री बने थे।

लगातार दो बार कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी के अभयचंद्र से हारने के बाद शेट्टी ने पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

Related Articles

Back to top button